लाइव न्यूज़ :

Legislative Council Elections: 4 राज्य, 5 सीट और 12 जुलाई को मतदान, इन राज्यों में होंगे वोटिंग, ऐसे चेक करें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2024 16:48 IST

Legislative Council Elections: बिहार और आंध्र प्रदेश में एक-एक सीट मौजूदा सदस्यों को अयोग्य ठहराए जाने के कारण खाली हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देLegislative Council Elections: लोकसभा चुनाव से पहले फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे।Legislative Council Elections:लोकसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। Legislative Council Elections: उत्तर प्रदेश विधान परिषद में एक पद रिक्त हो गया था।

Legislative Council Elections: निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को कहा कि चार राज्यों में विधान परिषद की पांच रिक्तियों को भरने के लिए 12 जुलाई को उपचुनाव होंगे। पांच में से तीन सीट पर विधान परिषद के सदस्यों के इस्तीफे और शेष दो सीट पर सदस्यों को अयोग्य ठहराए जाने के कारण उपचुनाव आवश्यक हो गया था। कर्नाटक में पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने जनवरी में विधान परिषद (एमएलसी) की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। धारवाड़ सेंट्रल विधानसभा सीट से टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ दी थी और कांग्रेस में शामिल हो गए थे। वह पूर्व में इस सीट का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।

शेट्टार लोकसभा चुनाव से पहले फिर से भाजपा में शामिल हो गए थे। हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में उन्होंने जीत दर्ज की थी। स्वामी प्रसाद मौर्य के समाजवादी पार्टी छोड़ने और फरवरी में सदन से इस्तीफा देने के बाद उत्तर प्रदेश विधान परिषद में एक पद रिक्त हो गया था।

बिहार और आंध्र प्रदेश में एक-एक सीट मौजूदा सदस्यों को अयोग्य ठहराए जाने के कारण खाली हुई है। आंध्र प्रदेश विधान परिषद की एक और सीट अप्रैल में वाईएसआर कांग्रेस पार्टी के एमएलसी शेख मोहम्मद इकबाल के पार्टी और अपनी सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद खाली हो गई थी।

टॅग्स :चुनाव आयोगबिहारउत्तर प्रदेशआंध्र प्रदेशकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए