लाइव न्यूज़ :

कानूनी प्रक्रिया का पालन होना चाहिए : ब्रिटिश उच्चायुक्त ने माल्या के प्रत्यर्पण पर कहा

By भाषा | Updated: March 5, 2021 19:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच मार्च भारत में ब्रिटेन के उच्चायुक्त एलेक्स एलिस ने शुक्रवार को कहा कि वह भ्रष्टाचार के मामले में आरोपित लोगों के प्रत्यर्पण के संबंध में भारत में उत्सुकता एवं इच्छा को समझते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि विजय माल्या के मामले में ‘कानूनी प्रक्रिया’ चल रही है और इसका पालन किया जाना चाहिए क्योंकि इसका कोई ‘शार्टकट’ नहीं हो सकता।

पिछले वर्ष मई में ब्रिटेन के उच्चतम न्यायालय ने प्रत्यर्पण के खिलाफ भगोड़ा कारोबारी माल्या की अपील को खारिज कर दिया था । माल्या पर भारत में धनशोधन और धोखाधड़ी के आरोप हैं ।

यह पूछे जाने पर कि माल्या का प्रत्यर्पण कब होगा और इस मामले में क्या कोई कानूनी प्रक्रिया लंबित है, उच्चायुक्त ने किसी मामले का उल्लेख किये बिना संवाददाताओं से कहा कि वह भारत में भ्रष्टाचार के मामलों में आरोपित लोगों को वापस लाने की इच्छा एवं महत्व को समझते हैं ।

एलिस ने कहा, ‘‘प्रत्यर्पण प्रशासनिक एवं न्यायिक प्रक्रिया का संयोग होता है और इसलिये ये मामले अदालत के समक्ष जाते हैं । विजय माल्या के मामले में कार्यपालिका की दृष्टि से जो कुछ किया जाना चाहिए, वह गृह मंत्री ने किया है ।’’

उन्होंने कहा कि लेकिन यह न्यायिक प्रक्रिया का हिस्सा है और हमारी अदालतों में इन प्रक्रियाओं के तहत काम हो रहा है । यह ऐसा मामला है जो न्यायाधीशों के अधीन है ।

ब्रिटिश उच्चायुक्त ने कहा कि मामले में ‘कानूनी प्रक्रिया’ चल रही है, इसका पालन किया जाना चाहिए क्योंकि इसका कोई ‘शार्टकट’ नहीं हो सकता।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग