लाइव न्यूज़ :

नगालैंड गोलीबारी घटना पर वामदलों ने केंद्र सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: December 6, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह दिसंबर नगालैंड के मोन जिले में सुरक्षा बलों द्वारा 14 नागरिकों की हत्या पर वामदलों ने सोमवार को केंद्र सरकार पर हमला बोला और सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम वापस लेने की मांग की।

पुलिस ने रविवार को बताया था कि नगालैंड के मोन जिले में तीन घटनाओं में सुरक्षा बलों ने गोली चलाई जिसमें 14 नागरिकों की मौत हो गई और 11 अन्य घायल हो गए थे। पुलिस के अनुसार, पहली घटना में अनजाने में नागरिकों पर गोली चलाई गई।

इसके बाद हुए दंगे में एक सैनिक की भी मौत हो गई। पार्टी ने एक बयान में कहा, “मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी नगालैंड के मोन जिले में सेना के अभियान की कड़ी निंदा करती है जिसमें कम से कम 17 नागरिकों और एक सैनिक की जान चली गई।”

माकपा ने कहा, “सेना द्वारा कहना कि ‘खुफिया सूचना गलत मिलने से’ यह हत्याएं हुईं, यह स्पष्ट नहीं करता कि इस प्रकार की गलती हुई कैसे। इसकी पूरी जांच तेजी से होनी चाहिए और दोषियों को सजा मिलनी चाहिए।”

इसके साथ ही पार्टी ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा दिए जाने की मांग की। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के सांसद विनय विश्वम ने घटना के लिए केंद्रीय गृहमंत्री की आलोचना की। उन्होंने ट्वीट किया, “भाजपा के राज में मानव जीवन का कोई मोल नहीं है। उन्हें सेना और अर्धसैनिक बलों द्वारा जब चाहे तब मारा जा सकता है। नगालैंड इसका ताजा उदाहरण है। भारतीय लोकतंत्र का भाग्य बंदूक तय कर रही है।” भाकपा की ओर से जारी एक बयान में सशस्त्र बल (विशेषाधिकार) अधिनियम वापस लेने की मांग की गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब