लाइव न्यूज़ :

वाम दलों ने न्यूज पोर्टल के कार्यालय पर छापे की निंदा की, स्वतंत्र मीडिया पर हमला बताया

By भाषा | Updated: February 10, 2021 19:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 फरवरी वाम दलों ने एक न्यूज पोर्टल के कार्यालय पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के छापों की बुधवार को निंदा की और इसे स्वतंत्र मीडिया पर हमला तथा लोकतंत्र और प्रेस की आजादी को कमतर करने का ‘‘खतरनाक’’ प्रयास बताया।

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि ईडी ने धन शोधन मामले में न्यूज पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’, इसके प्रवर्तकों और कुछ अन्य लोगों से जुड़े कई परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की। दिल्ली, गुरुग्राम तथा कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की गयी थी।

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने एक बयान में कहा, ‘‘स्वतंत्र मीडिया पर एक और हमला हुआ है। माकपा डिजिटल न्यूज पोर्टल ‘न्यूजक्लिक’ के कार्यालय और इसके संपादकों और मालिकों के परिसरों पर छापेमारी की निंदा करती है।’’

बयान में कहा गया, ‘‘ईडी की कार्रवाई स्वतंत्र न्यूज पोर्टल को डराने-धमकाने और उसे दबाने की कोशिश है। ‘न्यूजक्लिक’ किसानों के प्रदर्शन पर विश्वसनीय और व्यापक खबरें दे रही है।’’

माकपा ने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल स्वतंत्र मीडिया को ‘परेशान’ करने और उसे ‘चुप कराने’ में कर रही है।

माकपा ने कहा, ‘‘माकपा ‘न्यूजक्लिक’ और उसके प्रबंधन के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई को रोकने की मांग करती है।’’

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) ने भी एक बयान जारी कर कहा कि यह मीडिया पर हमला है और देश में खतरनाक प्रवृत्ति कायम हो रही है।

भाकपा ने कहा, ‘‘भाकपा का राष्ट्रीय सचिवालय मीडिया और मीडियाकर्मियों पर हमले और उनको परेशान करने के लिए सरकारी एजेंसियों का इस्तेमाल के साथ ही पत्रकारों के कार्यालयों, आवासों पर छापेमारी की बढ़ती प्रवृत्ति की निंदा करती है।’’

भाकपा ने कहा, ‘‘पार्टी इसे खतरनाक प्रवृत्ति मानती है और इस तरह के कदम लोकतंत्र और प्रेस की आजादी के लिए नुकसानदेह हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?