लाइव न्यूज़ :

बिहार में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने जनविश्वास महारैली में भरी हुंकार, किया भाजपा को सत्ता से बेदखल करने का ऐलान

By एस पी सिन्हा | Published: March 03, 2024 5:56 PM

जनविश्वास महारैली में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, माकपा नेता सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी. राजा, भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य भी शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमहागठबंधन के द्वारा राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन किया गया रैली में अखिलेश, लालू, राहुल, खड़गे, डी राज, एवं सीताराम येचुरी समेत कई नेता शामिल हुएइस दौरान विपक्षी नेताओं ने केन्द्र की मोदी सरकार पर और भाजपा पर जमकर हमला बोला

पटना: बिहार में नीतीश कुमार के एनडीए के साथ जाने के बाद महागठबंधन के द्वारा राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शक्ति प्रदर्शन किया गया। इस जनविश्वास महारैली में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ-साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, माकपा नेता सीताराम येचुरी, भाकपा महासचिव डी. राजा, भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य भी शामिल हुए। इस रैली को सभी दलों के नेताओं ने संबोधित करते हुए केन्द्र की मोदी सरकार पर और भाजपा पर जमकर हमला बोला।

जन विश्वास महारैली को संबोधित करते हुए राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पूराने दिनों की याद ताजा कराते हुए कहा कि पहले दलित, पिछड़ा, आदिवासियों को वोट के अधिकार से दूर रखा जाता था। मतदान केंद्र को सामंती लोग अपने दरवाजा पर रखते थे। इसलिए कि ये लोग वोट डालने नहीं आए और उनके वोट को लूट लिया जाए। हमने उनको ताकत दिया। उन्होंने कहा कि इसी गांधी मैदान में हमने छोटी छोटी जातियों का सम्मेलन कराया था। मंडल कमीशन लागू कराया जिसका नतीजा हुआ कि आज कोई भी गरीबों के तरफ आंख नहीं दिखाता। 

उन्होंने कहा कि ये मोदी क्या है..मोदी कोई चीज है। ये नरेन्द्र मोदी ..आजकल परिवारवाद पर हमला कर रहे हैं। अरे तुम बताओ कि परिवार में तुम्हें कोई संतान नहीं हुआ। ज्यादा संतान होने वाले को बोलता है कि परिवारवाद के लिए लड़ता है। तुम्हारे पास परिवार नहीं है और तुम हिन्दू भी नहीं है। जब तुम्हारी माता की निधन हुआ तब हर हिन्दू शोक में केस और दाढ़ी बनवाता है। लेकिन क्यों नहीं छिलवाया, बताओ? देशभर में नफरत फैलाने का काम नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। भगवान जी बिना प्राण प्रतिष्ठा के इतना दिन से थे? बिहार में राजा दशरथ के जनकपुर में रामचंद्र जी का विवाह हुआ है। बिहार जैसा राज्य एक से एक यहां सुरमा यहां पर पैदा लिए। 

लालू ने कहा कि तेजस्वी यादव काफी मेहनत कर रहा है बिहार के लोगों को नौकरी दी। हम रोज पूछते थे कि आज कितना नौकरी दिया। सिपाही का कितना बहाली किया कितने लोगों को शिक्षक की नौकरी दी। नीतीश को हमने कोई गाली नहीं दी। उनको यही कहा कि वो पलटूराम है। नहीं पलटना चाहिए था, लेकिन दोबारा हमसे गलती हो गई। दोबारा ई पलट गये नरेंद्र मोदी के पैरों के नीचे चले गये। हम देखते हैं कि ये टेलिफोन में एक से एक रील नीतीश का बनाता है। यह देखकर नीतीश कुमार को शर्म नहीं आती है क्या? दिन रात पेट को सहलाते हैं। इधर तो देख रहे हैं कि शरीर भी काम नहीं कर रहा है। और भी पता नहीं कि उनको कौन बीमारी पैदा ले लेगा।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि देश से भाजपा और आरएसएस को हटाकर इंडिया की सरकार बनाएंगे। देश में जब भी बदलाव आता है तो बिहार से तूफान शुरू होता है। बिहार राजनीति का नर्व सेंटर है। आज देश में विचारधारा की लड़ाई है। एक तरफ नफरत, हिंसा, अहंकार है तो दूसरी तरफ मोहब्बत, भाईचारा और दूसरे की इज्जत। नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलते हैं हम। ये नफरत का देश नहीं है। हिंदुस्तान के लोगों के दिल में नफरत नहीं है...प्यार है..आदर है तो सवाल है कि देश में नफरत क्यों फैल रही है? पीएम मोदी दो-तीन अरबपतियों के लिए काम करते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि उन्होंने हिन्दुस्तान के कितने किसानों का कर्ज माफ किया? युवाओं के खिलाफ अन्याय, किसानों के खिलाफ अन्याय, सामाजिक और आर्थिक अन्याय। प्रधानमंत्री ने दो तीन अरबपतियों का 16 लाख करोड़ रुपया पिछले 10 वर्षों में माफ कर दिया। लेकिन उन्होंने देश के किसानों का कितना कर्ज माफ किया क्या? 

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश को बर्बाद करने में पीएम मोदी लगे हुए हैं। मैं बताता हूं कि मोदी जी की गारंटी क्या है? उन्होंने 2014 में कहा था कि 2 करोड़ नौकरियां हर साल युवाओं को दूंगा लेकिन ये प्रधानमंत्री कैसा झूठ बोलता है। इसके बाद कहा कि बाहर से काला धन लाकर सभी की जेब में 15 लाख डालूंगा। फिर 2022 तक सभी लोगों को पक्का मकान बनाऊंगा लेकिन क्या बना? किसानों की आमदनी दोगुनी करने का वादा किया लेकिन क्या हुआ। 

उन्होंने कहा, मोदी जी झूठों के सरदार हैं। पटना को स्मार्ट सिटी बनाने का वादा किया और फिर धोखा दिया। 10 सालों में घूम-घूम कर इस योजना का प्रचार किया लेकिन आज किसी को फायदा नहीं मिला। देश में महंगाई चरम पर है। मोदी जी के गुजरात में हर तीन साल में 25 हजार लोग आत्महत्या करते हैं। 500 छात्रों ने आत्महत्या कर लिए। लेकिन फिर भी कहते हैं कि मोदी की गारंटी है, लेकिन सबको धोखा देना, यही मोदी की गारंटी है। इंडिया गठबंधन वाले जो कहते हैं, वो करते हैं, ऐसा तेजस्वी ने 3 लाख नौकरियां देकर दिखा दिया। जब तक आप मोदी को नहीं हटाएंगे, तब तक लोकतंत्र और संविधान नहीं बचेगा। भाजपा को हटाना होगा।

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में कहा कि मैं तेजस्वी जी और उनके दल को बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि नारा तो यह होना चाहिए कि यूपी और बिहार मिलाकर 80 और 40...120 हराओ, भाजपा हटाओ...किसान दुखी हैं, नौजवान के हाथ में नौकरी नहीं है और 10 साल के उनके (भाजपा) कार्यकाल में जनता के लिए क्या उपलब्धि है?...हमें उम्मीद है कि यूपी के साथ-साथ बिहार भी बदलाव की तरफ चलेगा। सोच लीजिए अगर हम मिलकर 120 सीट पर हरा देते हैं तो फिर भारतीय जनता पार्टी का क्या होगा। 2024 में अब संविधान मंथन होने जा रहा है।

अखिलेश यादव ने कहा कि एक तरफ वे लोग हैं, जो संविधान के रक्षक हैं तो दूसरी तरफ संविधान के भक्षक हैं। जनता ने पीएम मोदी पर भरोसा किया लेकिन बदले में डबल इंजन की सरकार ने बेरोजगारी दी है। यहां तेजस्वी ने लोगों को नौकरियां दी है। अभी तेजस्वी ने सिर्फ 3 लाख नौकरी दी तो कितने लोगों का भविष्य बदल गया और अगर तेजस्वी ने 10 लाख नौकरी दे दी होती तो फिर क्या होता। ये आपका जोश दिखा रहा है, यही बदलाव लाएगा। जब जोशीले नौजवान मिल जाते हैं तो फिर तख्त हिलने लगता है।

वहीं, माकपा नेता सीताराम येचुरी ने कहा कि जब भी पाटलिपुत्र से आह्वान होता है तो उसका असर दिल्ली में दिखता है। गांधी मैदान में उमड़ी भीड़ देश के लिए एक शुभ संकेत है। ये मोदी सरकार जनविरोधी है। देश में बेकारी, गरीबी, महंगाई चरम पर है। भारत को बचाने के लिए मोदी सरकार को हटाना बेहद जरूरी है। रोज मोदी जी कहते हैं कि मोदी की गारंटी है लेकिन ये जीरो गारंटी है। आपने नौजवानों से 2 करोड़ सालाना रोजगार की बात कही थी लेकिन क्या हुआ। अन्नदाता आज आंदोलन कर रहे हैं। आज देश को वैकल्पिक सरकार की जरूरत है। आज गलत लोगों के हाथ में अमृत का कलश चला गया है लेकिन जनता के हित में हमें इसे वापस लाना होगा।

भाकपा महासचिव  डी. राजा ने अपने संबोधन में मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि कहां गया 15 लाख रुपये। उन्होंने कहा कि मोदी तो अडानी और अंबानी के साथ है। वे देश की जनता के साथ नहीं हैं। ये आरएसएस की सरकार है और विचारधारा है।

वहीं, भाकपा-माले महासचिव दीपंकर भट्टाचार्य ने संबोधन में कहा कि 'सिंहासन खाली करो कि जनता आती है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से जो पार्टी हिंदुस्तान को तबाह कर रही है, उसके नाम में तो 'जनता' है लेकिन जनता से कोई लेना-देना नहीं है। सत्ता का अहंकार उसके रग-रग में हैं। उसके पास कोई काम नहीं है, अगर है तो बुलडोजर से सिर्फ काम है। मैं तो कहता हूं कि बीजेपी को 'कमल' का निशान बदलकर 'बुलडोजर' का निशान रख लेना चाहिए। 2024 का चुनाव आर-पार की लड़ाई है। बिहार में 40 की 40 सीटों पर महागठबंधन की पताका फहराएगी। लाल और हरे झंडे की दावेदारी से ही बिहार बदलेगा। इस बार राजनीति में 'भारत रत्न' का भी इस्तेमाल हो रहा है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवअखिलेश यादवराहुल गांधीSitaram Yechury
Open in App

संबंधित खबरें

भारतHajipur Lok Sabha seat 2024: चाचा पशुपति कुमार पारस खफा!, चिराग के सामने शिवचंद्र राम, पिता राम विलास पासवान की विरासत को बचाए रखने की चुनौती

भारतPataliputra Lok Sabha Seat 2024: पिछले पांच सालों में 30 लाख रुपये बढ़ी मीसा भारती की संपत्ति, जानें पति की आय क्या...

भारतLok Sabha Elections 2024: "भाजपा मोदी के नेतृत्व में पूरा बिहार जीतेगी, विपक्ष को लगेगा तगड़ा झटका", गिरिराज सिंह ने कहा

भारतUP Lok Sabha elections 2024 phase 5: 8 राज्य की 49 सीट, स्मृति ईरानी, राहुल गांधी, राजनाथ सिंह की साख लगी है दांव पर

भारतLok Sabha Elections 2024: "जो लोग सोचते हैं कि वो धोखे से चुनाव जीत सकते हैं, जनता उन्हें जवाब देगी, लोग बीजेपी से ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं", अखिलेश यादव ने कहा

भारत अधिक खबरें

भारतSwati Maliwal Case: स्वाति मालीवाल की जान को खतरा, AAP सांसद के पूर्व पति का सनसनीखेज दावा

भारतसंदेशखली 'स्टिंग वीडियो' की एसआईटी जांच की याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट सहमत

भारतLok Sabha Elections 2024: कंगना रनौत के पास 90 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति, आठ आपराधिक मामले

भारत'लोकसभा में कांग्रेस 40 का आंकड़ा पार नहीं कर पाएगी, यूपी में सफाया', पीएम ने की बड़ी भविष्यवाणी

भारतLok Sabha Polls 2024: पीएम मोदी के पास न घर है, न कार, हैं तो केवल 52,000 रुपये कैश, पढ़ें उनकी संपत्ति का संपूर्ण ब्यौरा