लाइव न्यूज़ :

नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने नीतीश पर कसा तंज, कहा- नीतीश कुमार ने जंगलराजवालों से गलबहियां की है

By एस पी सिन्हा | Updated: August 20, 2023 19:09 IST

विजय सिन्हा ने कहा कि वाजपेयी जी ने इन्हें जंगलराजवालों को खत्म करने और सुशासन स्थापित करने के लिए बिहार का नेतृत्व सौपा था। लेकिन ये जहां से चले थे फिर वहीं पहुंच चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि जिस दिन से नीतीश कुमार ने जंगलराजवालों से गलबहियां की है, राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैंउन्होंने कहा- वाजपेयी जी ने इन्हें जंगलराजवालों को खत्म करने और सुशासन स्थापित करने के लिए बिहार का नेतृत्व सौपा था

पटना:बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बेगूसराय, समस्तीपुर और बेतिया में आज 5 लोगों की हत्या पर रोष प्रकट करते हुए कहा कि बिहार में अपराध को रोकना अब महागठबंधन सरकार के वश की बात नहीं है। उन्होंने कहा कि जिस दिन से नीतीश कुमार ने जंगलराजवालों से गलबहियां की है, राज्य में अपराधी बेलगाम हो गए हैं। 

विजय सिन्हा ने कहा कि वाजपेयी जी ने इन्हें जंगलराजवालों को खत्म करने और सुशासन स्थापित करने के लिए बिहार का नेतृत्व सौपा था। लेकिन ये जहां से चले थे फिर वहीं पहुंच चुके हैं। पुलिस कर्मी, पत्रकार, किसान, मजदूर, व्यापारी, नौकरीपेशा, आम नागरिक सभी तबको के लोगों की हत्या हो रही है। पुलिस असहाय है। 

उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष नेता के रूप में वे मारे गए लोगों के परिजनों से भेंट कर उन्हें ढाढ़स और संवेदना प्रकट करने राज्य का भ्रमण कर रहे है। लेकिन मृतकों की संख्या लगातार बढ़ रही है। सरकार का कोई मंत्री इनकी खोज खबर लेने नहीं जा रहा है। यहां तक की खुद को यादवों के हितैषी कहने वाले और उनके नाम पर राजनीति करने वाले लालू जी, तेजस्वी जी और राजद यादवों की हत्या होने पर भी न तो पीड़ित परिवार से भेंट करते हैं न ही शोक व्यक्त करते हैं। यह राजनीति में पाखंड की पराकाष्ठा है। 

विजय सिन्हा ने कहा कि अपराधियों का चारागाह बने बिहार में सत्ता के शीर्ष पर बैठे लोगों का आशीर्वाद इन्हें प्राप्त है। 1990-2005 के जंगल राज में संगठित अपराध और नरसंहार 2023 में फिर दस्तक दे रहा है। राज्य में आम या खास कोई सुरक्षित महसूस नहीं कर रहा है। राज्य के मुखिया ने जब से जंगल राज को जनता राज कहा है। 

उन्होंने कहा, अपराधियों के हौसले बुलंद हो गये है। कहते हैं की बिहार में अपराध बहुत कम है डाटा देखिये। जब लोग हजारों अपराध की घटना रोज देख रहे हैं वे डाटा क्या देखेंगे। पुलिस ने थानों में अपराध की घटनाओं पर आधारित एफ आई आर लिखवाने आ रहे लोगों को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। 

उन्होंने कहा कि अपराधियों ने बिहार में हाहाकार मचा दिया है। राज्य के मुखिया अब लाचार हो चुके हैं। यदि बिहार से थोड़ा भी मोह है तो वे तुरंत पद से इस्तीफा दें।

टॅग्स :नीतीश कुमारबिहारBihar Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारत अधिक खबरें

भारतईंधन बचत का संदेश; ई-रिक्शा से मंत्रालय पहुंचे मंत्री नारायण सिंह पंवार और गौतम टेटवाल, देखें तस्वीरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी