लाइव न्यूज़ :

बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर साधा निशाना, जदयू ने दिया करारा जवाब

By एस पी सिन्हा | Updated: January 6, 2025 20:31 IST

सोशल मीडिया साइट एक्स एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने बिहार की अलग-अलग अपराध की घटनाओं का जिक्र किया है। हालांकि तेजस्वी यादव के इस हमले पर जदयू की ओर से प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी एक पोस्ट शेयर कर बड़ा हमला किया है।

Open in App

पटना: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर की गिरफ्तारी और अपराध को लेकर नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। सोशल मीडिया साइट एक्स एक पोस्ट शेयर कर उन्होंने बिहार की अलग-अलग अपराध की घटनाओं का जिक्र किया है। हालांकि तेजस्वी यादव के इस हमले पर जदयू की ओर से प्रवक्ता नीरज कुमार ने भी एक पोस्ट शेयर कर बड़ा हमला किया है।

तेजस्वी यादव ने ने एक बार फिर से बिहार में अपराध की 156 अलग-अलग घटनाओं का जिक्र करते हुए क्राइम बुलेटिन जारी किया है। एक के बाद एक तीन ट्वीट करते हुए लिखा है कि बेसुध है सरकार। बिहार में खून की बहार! दुर्गति यात्रा पर निकले मुख्यमंत्री चंद दिनों की प्रमुख आपराधिक घटनाओं पर मुंह खोलें। इसके बाद तेजस्वी ने आपराधिक घटनाओं की लिस्ट शेयर की। 

वहीं तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए जदयू के मुख्य प्रवक्ता एवं विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि पिता की राजनीतिक विरासत में मदहोश राजकुमार! जिसने बिहार को डर और आतंक के दलदल में धकेल दिया था, वही आज ज्ञान देने का ढोंग कर रहे! राजनीति के दोहरे चरित्र को पहचानिए,अपने अतीत की गलतियों से भागने वाले (माता -पिता का फोटो पोस्टर से गायब करने वाले) दूसरों को सिखाने की कोशिश करते हैं।

टॅग्स :तेजस्वी यादवप्रशांत किशोरबिहारबिहार लोक सेवा आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील