लाइव न्यूज़ :

देशभर की जिला अदालतों में 4 करोड़ से अधिक, हाईकोर्टों में 60 लाख और सुप्रीम कोर्ट में 70 हजार मामले लंबित, सरकार ने संसद में दी जानकारी

By विशाल कुमार | Updated: April 6, 2022 11:44 IST

28 मार्च, 2022 तक जिला और निचली अदालतों में 4 करोड़ 9 लाख 85 हजार 490 मामले लंबित हैं जबकि विभिन्न हाईकोर्ट में ऐसे मामलों की संख्या 58 लाख 90 हजार 726 है। वहीं, 2 मार्च, 2022 तक सुप्रीम कोर्ट में 70 हजार 154 मामले लंबित हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि लंबित मामलों का निपटान न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र में है।उन्होंने कहा कि अदालतों में मामलों का समय पर निपटान कई कारकों पर निर्भर करता है।कई सांसदों ने मंत्री से इस सबंध में जानकारी मांगी थी।

नई दिल्ली: कानून और न्याय मंत्रालय ने लोकसभा को बताया कि जिला और निचली अदालतों में 4 करोड़ से अधिक तो विभिन्न हाईकोर्ट में करीब 60 लाख और सुप्रीम कोर्ट में 70 हजार मामले लंबित हैं।

लाइव लॉ की रिपोर्ट के अनुसार, 28 मार्च, 2022 तक जिला और निचली अदालतों में 4 करोड़ 9 लाख 85 हजार 490 मामले लंबित हैं जबकि विभिन्न हाईकोर्ट में ऐसे मामलों की संख्या 58 लाख 90 हजार 726 है। वहीं, 2 मार्च, 2022 तक सुप्रीम कोर्ट में 70 हजार 154 मामले लंबित हैं।

इस दौरान कानून मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि अदालतों में लंबित मामलों का निपटान न्यायपालिका के अधिकार क्षेत्र में है और निपटान में सरकार की कोई भूमिका नहीं है। इसके साथ ही संबंधित न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकार के मामलों के निपटान के लिए कोई समय सीमा निर्धारित नहीं की गई है।

उन्होंने कहा कि अदालतों में मामलों का समय पर निपटान कई कारकों पर निर्भर करता है, जिनमें अन्य बातों के साथ-साथ पर्याप्त संख्या में न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों की उपलब्धता, अदालत के सहायक कर्मचारी और बुनियादी ढांचे, घटना में शामिल तथ्यों की जटिलता, साक्ष्य की प्रकृति, हितधारकों का सहयोग शामिल हैं।

सांसदों टीआरवीएस रमेश, राजेंद्र अग्रवाल, जगदंबिका पाल और पीपी चौधरी ने मंत्री से इस सबंध में जानकारी मांगी थी। सांसदों ने पूछा था कि कहा कि क्या विभिन्न न्यायालयों में लम्बित मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है और यदि हां, तो उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालयों और अधीनस्थ न्यायालयों में पिछले तीन वर्षों के दौरान लंबित मामलों की संख्या क्या है।

टॅग्स :भारतकोर्टहाई कोर्टसुप्रीम कोर्टकेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ