लाइव न्यूज़ :

अमरनाथ यात्रा: बदलते मौसम के कारण कश्मीर वादी में हो सकता है भूस्खलन और हिमस्खलन! श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए सेना के साथ वायुसेना की भी हुई तैनाती

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: June 19, 2023 16:50 IST

बता दें कि वायुसेना के करीब दो दर्जन हेलिकाप्टरों को गुफा के आसपास के इलाकों के साथ-साथ यात्रा मार्ग के ऊंचाई वाले प्वाइंटों पर हिमस्खलन और पहाड़ों पर नजर रखने के लिए चौबिसों घंटों उड़ानें भरने के लिए कहा गया है। यह पहला अवसर है कि वायुसेना के हेलिकाप्टरों को हवाई सुरक्षा के अतिरिक्त यह जिम्मेदारी दी गई है।

Open in App
ठळक मुद्देअमरनाथ यात्रा पर मौसम का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भूस्खलन और हिमस्खलन होने की आंशका जताई जा रही है। श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए सेना के साथ वायुसेना की भी तैनाती की गई है।

जम्मू: कश्मीर के पल-पल बदलते मौसम का असर कहीं अमरनाथ यात्रा में शामिल होने वाले लाखों श्रद्धालुओं पर न हो इसकी खातिर इस बार सुरक्षा के अतिरिक्त इस मोर्चे पर जो जबरदस्त तैयारी की गई है। इस तैयारी में सेना के साथ ही वायुसेना को भी शामिल कर लिया गया है जबकि कश्मीर में ही तैनात नौसेना कमांडों को भी जरूरत पड़ने पर तैयार रहने को कहा गया है।

कश्मीर वादी में इस बार भी हो सकते है भूस्खलन और हिमस्खलन-मौसम विभाग

दरअसल पिछले साल 8 जुलाई को 14500 फुंट की ऊंचाई पर स्थित अमरनाथ गुफा के बाहर बादल फटने और हिमखंड के गिरने से 16 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। मौसम विभाग कहता था कि ऐसे हादसों से अमरनाथ यात्रा इस बार भी दोचार इसलिए हो सकती है क्योंकि कश्मीर वादी का मौसम बेईमान होता जा रहा है जो कभी कभी हर पल बदल रहा है।

मौसम को देखते हुए रेस्कयू टीम की हुई है तैनाती

नतीजतन सुरक्षा के मोर्च से अधिक चिंता मौसम के पाला बदल जाने की है। सेना प्रवक्ता के बकौल, दोनों यात्रा मार्गों पर सेना की एवलांच रेस्कयू टीमों को बड़ी संख्या में तैनात किया गया है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमों का नियंत्रण भी सेना के हवाले कर दिया गया है जिनकी बड़ी संख्या में तैनाती की गई है।

इसके अतिरक्त वायुसेना के करीब दो दर्जन हेलिकाप्टरों को गुफा के आसपास के इलाकों के साथ-साथ यात्रा मार्ग के ऊंचाई वाले प्वाइंटों पर हिमस्खलन और पहाड़ों पर नजर रखने के लिए चौबिसों घंटों उड़ानें भरने के लिए कहा गया है। यह पहला अवसर है कि वायुसेना के हेलिकाप्टरों को हवाई सुरक्षा के अतिरिक्त यह जिम्मेदारी दी गई है।

आतंकियों से ज्यादा मौसम के खराब होने का है डर-पुलिस 

पुलिस के एक अधिकारी का कहना था कि सभी सुरक्षाबल यूनिफाइड कमांड के तहत श्रद्धालुओं की सुरक्षा के कार्य में जुटी हैं और इस बार चाहे आतंकी खतरा कम हो लेकिन मौसम का खतरा ज्यादा महसूस हो रहा है। उन्हें आशंका है कि मौसम इस बार फिर से विलेन बन सकता है। याद रहे अमरनाथ यात्रा और प्रकृति के कहर का जन्म जन्म का साथ माना जाता है और शायद ही कोई साल ऐसा गुजरता होगा जब अमरनाथ यात्रा प्राकृतिक खतरों से नहीं जूझती हो। 

टॅग्स :अमरनाथ यात्राजम्मू कश्मीरभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी