लाइव न्यूज़ :

जम्मू में पानी के पाइप में रिसाव की वजह से भूस्खलन, प्रमुख सड़क बाधित

By भाषा | Updated: November 21, 2021 15:34 IST

Open in App

जम्मू, 21 नवंबर जम्मू में लोक स्वास्थ्य अभियांत्रिकी (पीएचई) विभाग के पानी के पाइप में रिसाव होने की वजह से रविवार को हुए भूस्खलन (सड़क धसने की घटना) के कारण शहर को जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाला व्यस्त पंजतीर्थी-सिद्धरा मार्ग अवरुद्ध हो गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के मुताबिक भूस्खलन की यह घटना तड़के करीब साढ़े चार बजे हुई, जिसके तुरंत बाद लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के कर्मचारियों ने मलबा हटाकर सड़क को साफ करने का अभियान शुरू कर दिया।

उन्होंने कहा कि पीएचई विभाग ने शहर के कई हिस्सों में नल के पानी की आपूर्ति के लिए पाइप लाइन की मरम्मत के लिए एक टीम भेजी है।

पीडब्ल्यूडी के एक अधिकारी ने कहा, “बड़े पैमाने पर भूस्खलन के बाद एक सड़क निकासी अभियान चलाया जा रहा है और यातायात को फिर से शुरू करने में कई घंटे लगेंगे।”

सड़क से गुजरने वाले वाहनों की आवाजाही मुख्य राजमार्ग के जरिये मांडा चिड़ियाघर की ओर से सुनिश्चित की गयी है।

पीडब्ल्यूडी के अधिकारी के मुताबिक पंजतीर्थी-सिद्धरा सड़क मार्ग को शाम तक खोले जाने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर