लाइव न्यूज़ :

Land For Job Scam: राजद प्रमुख लालू प्रसाद और बेटे तेजस्वी यादव को फिर से समन, 29 और 30 जनवरी को ईडी कार्यालय पहुंचे, जानें कहानी

By एस पी सिन्हा | Updated: January 19, 2024 17:44 IST

Land For Job Scam: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जमीन के बदले रेलवे में नौकरी के कथित घोटाले से जुड़े धन शोधन मामले में लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव को फिर से समन जारी किया है।

Open in App
ठळक मुद्देतेजस्वी यादव को 30 जनवरी को बुलाया गया है। राबड़ी देवी के पटना स्थित आधिकारिक आवास पर गई थी।संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) की पहली सरकार में रेल मंत्री थे।

Land For Job Scam: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर केंद्रीय जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसी कडी में प्रवर्त्तन निदेशालय(ईडी) के अधिकारी राबड़ी आवास पहुंचे और लालू परिवार को नोटिस दिया है। उन्होंने पीले लिफाफे में एक नोटिस रिसीव कराया। ईडी ने लालू-तेजस्वी को समन देकर पूछताछ के लिए आगामी 29 और 30 जनवरी को बुलाया है।

ईडी ने पहले ही इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव, मीसा भारती सहित कई अन्य के नाम आरोप पत्र में दायर किए हैं। दरअसल, यह मामला रेलवे में नौकरी के बाद जमीन से जुड़ा हुआ है। इससे पहले पिछले साल 6 मार्च बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सीबीआई की टीम पहुंची थी। जहां सीबीआई ने राबड़ी देवी से 4 घंटे तक पूछताछ की थी।

बताया जा रहा है कि जांच एजेंसी ने आईआरसीटीसी घोटाला यानी जमीन के बदले रेलवे में नौकरी देने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री से पूछताछ की थी। वहीं, इसके बाद ईडी की टीम ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित आवास समेत 24 ठिकानों पर छापेमारी की थी। दिल्ली के अलावा एनसीआर, पटना, रांची और मुंबई में रेड की गई थी।

लैंड फॉर जॉब मामले में लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी समेत अन्य आरोपी हैं। राजद के पूर्व विधायक अबू दोजाना के पटना स्थित आवास पर भी केंद्रीय एजेंसियां जांच के लिए पहुंची हैं। इधर, 18 जनवरी को नौकरी के बदले जमीन घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में प्रवर्तन निदेशालय के आरोप पत्र के संज्ञान लेने की कार्रवाई पर अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था।

राउज एवेन्यू स्थित स्पेशल जज विशाल गोगने की अदालत ने मामले में अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। इसमें लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा भारती समेत सात लोगों को प्रवर्तन निदेशालय ने आरोपित बनाया है। वहीं, सीबीआई ने भी कथित घोटाले से जुड़े मामले में आरोप तय करने के मामले में अपना पक्ष रखा। अदालत ने सीबीआई को 19 जनवरी को अपनी दलील पूरी करने का समय दिया है।

ईडी ने शरद पवार के पोते रोहित को 24 जनवरी को तलब किया

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) घोटाले में धन शोधन जांच के तहत 24 जनवरी को पूछताछ के लिए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सुप्रीमो शरद पवार के पोते और महाराष्ट्र के विधायक रोहित पवार को तलब किया है। सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

ईडी ने पांच जनवरी को बारामती, पुणे, औरंगाबाद और कुछ अन्य स्थानों पर रोहित पवार के स्वामित्व वाली कंपनी बारामती एग्रो और कुछ संबंधित इकाइयों के परिसरों पर छापा मारा था। रोहित पवार (38) महाराष्ट्र विधानसभा में कर्जत-जामखेड सीट से राकांपा विधायक हैं तथा बारामती एग्रो के मालिक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं।

पहली बार विधायक निर्वाचित हुए रोहित राकांपा के शरद पवार गुट से हैं। महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक से जुड़ा धन शोधन मामला मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा की अगस्त 2019 की प्राथमिकी पर आधारित है। छापों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए राकांपा (शरद पवार धड़ा) ने कहा कि रोहित पवार की ‘युवा संघर्ष यात्रा’ ने ‘जड़ों पर चोट’ किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को असुरक्षित बना दिया है। सूत्रों ने बताया कि रोहित की कंपनी के खिलाफ ईडी की जांच महाराष्ट्र स्थित एक खस्ताहाल सहकारी चीनी फैक्ट्री की खरीद के लिए बोली लगाने वाली कंपनी के धन की हेराफेरी के आरोपों से संबंधित है।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवप्रवर्तन निदेशालयतेजस्वी यादवराबड़ी देवीमीसा भारती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

क्राइम अलर्टकिशनगंज, पूर्णिया, अररिया, पटना और सिलीगुड़ी में दबिश?, एसडीपीओ गौतम कुमार और डीआरडीए डायरेक्टर वैभव कुमार के ठिकानों पर छापेमारी, महिला मित्र शगूफ्ता खातून के नाम पर जमीन

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील