लाइव न्यूज़ :

नौकरी के बदले जमीन घोटाला : ED का दावा, लालू परिवार पर पड़े छापों में 600 करोड़ की नामी और बेनामी जायदाद का पता चला

By रुस्तम राणा | Updated: March 11, 2023 20:01 IST

केन्द्रीय एजेंसी ने कहा कि लालू प्रसाद के परिवार और उनके सहयोगियों के लिए रियल एस्टेट और अन्य क्षेत्रों में किए गए निवेशों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रवर्तन निदेशालय ने शनिवार को नौकरी के बदले जमीन मामले में 24 स्थानों पर तलाशी लीपरिणामस्वरूप ईडी ने 1 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, 1900 यूएस डॉलर को बरामद कियाइस समय लगभग 600 करोड़ रुपये की अपराध की आय का पता चला है

नई दिल्ली:प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को भारतीय रेल के ‘नौकरियों के बदले जमीन’ घोटाले से जुड़े धन शोधन के मामले में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद के परिवार के खिलाफ छापों में एक करोड़ रुपये की अघोषित नकदी जब्त की है। स्वयं प्रवर्तन निदेशालय ने इस बात जानकारी है। 

ईडी ने कहा कि अपराध के माध्यम से प्राप्त 600 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चला है। केन्द्रीय एजेंसी ने कहा कि लालू प्रसाद के परिवार और उनके सहयोगियों के लिए रियल एस्टेट और अन्य क्षेत्रों में किए गए निवेशों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। ईडी ने शुक्रवार को लालू प्रसाद के पुत्र व बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के दिल्ली स्थित परिसर सहित परिवार के सदस्यों के विभिन्न परिसरों पर छापा मारा।

ईडी ने मामले में 24 स्थानों पर तलाशी ली, जिसके परिणामस्वरूप 1 करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी, 1900 यूएस डॉलर, 540 ग्राम सोने की बुलियन और 1.5 किलोग्राम से अधिक सोने के आभूषण सहित विदेशी मुद्रा बरामद हुई।

रेड को लेकर प्रवर्तन निदेशालय ने अपने बयान में कहा है कि विभिन्न जगहों पर छापेमारी के परिणामस्वरूप इस समय लगभग 600 करोड़ रुपये की अपराध की आय का पता चला है। 

टॅग्स :प्रवर्तन निदेशालयलालू प्रसाद यादवRailways
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतसावधान! ट्रेन छूटने से 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल किया तो डूबेगा पूरा पैसा, रेलवे का नया नियम लागू

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारतआखिर क्यों जनता से कट रहे लालू यादव?, होली दंगल बंद और अब रमजान में नहीं इफ्तार दावत?, राजद ने 20 साल पुरानी परंपरा तोड़ दी?

भारतआखिर क्यों विधायक फैसल रहमान पर कार्रवाई नहीं कर रहे तेजस्वी यादव?, 25 विधायक से होंगे 24?, मुख्य विपक्षी दल का दर्जा और नेता प्रतिपक्ष की कुर्सी?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?