लाइव न्यूज़ :

श्रीनगर में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड के यात्री निवास के लिए जमीन आवंटित

By भाषा | Updated: August 21, 2021 21:55 IST

Open in App

जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने शहर में श्री अमरनाथजी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) को 'यात्री निवास' के निर्माण के लिए तीन एकड़ से अधिक भूमि आवंटित की है। यह भूमि 250 रुपये सालाना किराए की दर से 40 साल के लिए पट्टे पर दी गई है। राजस्व विभाग की ओर से शुक्रवार को जारी आदेश में यह जानकारी दी गई। श्रीनगर में पंथा चौक पर बनने वाले यात्री निवास का निर्माण 18 महीने में पूरा होगा और इसमें 3,000 से अधिक तीर्थयात्री ठहर सकेंगे।आदेश के मुताबिक, '' अधिग्रहण की तारीख से 40 वर्ष की अवधि के लिए कार्यालय और यात्री निवास के निर्माण के लिए एसएएसबी के पक्ष में पट्टे के आधार पर श्रीनगर के गांव पंथाचौक में स्थित 25 कनाल की भूमि के अनुदान के लिए मंजूरी दी जाती है। यह भूमि बिना किसी अतिरिक्त भुगतान के प्रति कनाल 10 रुपये प्रति वर्ष के किराए पर इस शर्त के तहत दी जाती है कि भूमि का उपयोग केवल उसी उद्देश्य के लिए किया जाएगा, जिसके लिए इसे दिया गया है।'' श्रीनगर के उपायुक्त को सरकार की ओर से एसएएसबी के साथ पट्टा समझौते पर हस्ताक्षर करने का निर्देश दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गत छह अगस्त को यात्री निवास और एसएएसबी के कार्यालय की आधारशिला रखी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा 2026ः मार्च अंत में घोषित होगी पंजीकरण तारीख?, लंगर लगाने की आवेदन प्रक्रिया पर सवाल?

क्राइम अलर्टनेशनल कांफ्रेंस के सांसद आगा रुहुल्लाह मेहदी और श्रीनगर के पूर्व मेयर जुनैद अजीम मट्टू के खिलाफ मामला दर्ज?, सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर गलत और गुमराह करने वाला कंटेंट?

भारतKashmir Shutdown: कश्मीर के स्कूल-कॉलेजों में 2 दिनों तक लगा ताला, खामेनेई की हत्या के विरोध प्रदर्शनों के बीच प्रशासन का फैसला

भारतजम्मू कश्मीर के एलजी मनोज सिन्हा ने सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की रणनीति के बारे में बताया, राज्य का दर्जा देने के मुद्दे का कोई जिक्र नहीं

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?