लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स में कराया जाएगा भर्ती, एरलिफ्ट की तैयारी, जानें कैसी है उनकी तबीयत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 6, 2022 12:31 IST

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव को जल्द ही दिल्ली एयरलिफ्ट जाएगा। जहां एम्स में उनका इलाज होगा। घर में गिरने के बाद से लालू प्रसाद यादव की तबीयत बिगड़ गई और उन्हे चोट भी आई थी। फिलहाल आरजेडी चीफ ICU में है जहां डाक्टर उनकी हालत पर लगातार नज़र बनाए हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलालू प्रसाद यादव को दिल्ली के एम्स लाए जाने की तैयारी हो रही हैघर में गिरने के बाद लालू प्रसाद यादव के कंधे में आई थी चोट पीएम मोदी ने भी फोन पर आरजेडी चीफ का हालचाल लिया है

पटना: आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव कुछ दिन पहले अपने घर में गिर गए थे। इससे उनके कंधे में फ्रैक्‍चर हो गया था। इस बीच खबर है कि अब उन्हें एयरलिफ्ट कर दिल्ली लाया जाएगा और एम्स में भर्ती कराया जाएगा। बता दें कि लालू प्रसाद यादव फिलहाल आईसीयू में भर्ती है।

जानकारी के मुताबिक उनकी तबीयत स्थिर है ,उन्हे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एयरलिफ्ट किया जाएगा। फिलहाल लालू यादव पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती हैं। हालांकि उनकी तबीयत में ज्यादा सुधार नहीं है। इसलिए परिवार ने उन्हे दिल्ली के एम्स में भर्ती कराने का फैसला लिया है। 

घर में गिरने की वजह से बिगड़ी थी तबीयत 

 लालू प्रसाद यादव काफी लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे हैं। हाल ही में घर में गिरने के बाद उनके कंधे में चोट आई थी जिसके बाद से उनकी हालत और बिगड़ गई। उन्हें आनन फानन में निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उनका इलाज पहले से एम्स से चल रहा था। इसलिए अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए फिर दिल्‍ली एम्‍स में शिफ्ट करने की तैयारी है। 

बेटी ने शेयर की आरजेडी प्रमुख की तस्वीर 

लालू प्रसाद यादव की एक तस्वीर उनकी बेटी ने शेयर कर उनके जल्द ठीक होने की कामना की है। तस्वीर ICU  की है जहां आरजेडी प्रमुख भर्ती हैं। सोशल मीडिया पोस्ट में उनकी बेटी ने लिखा 'माई हीरो' , 'माई बैकबोन'  पापा गेट वेल सून। इस तस्वीर को लालू प्रसाद के सर्मथक जमकर शेयर भी कर रहे हैं। 

पीएम ने भी जाना था हाल 

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव को फोन कर लालू प्रसाद यादव के स्‍वास्‍थ्‍य के बारे में जानकारी ली थी। पीएम मोदी ने लालू यादव के जल्‍द स्‍वस्‍थ होने की कामना भी की। फिलहाल लालू प्रसाद की तबीयत स्थिर बताई गई है लेकिन आगे उनका इलाज अब एम्स से ही चलेगा। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवएम्सआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह