लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी के इस्तीफे के चर्चा पर जेल में बंद लालू यादव ने कहा- 'इस्तीफा देना आत्मघाती कदम होगा'

By एस पी सिन्हा | Updated: May 28, 2019 13:19 IST

लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था।

Open in App
ठळक मुद्देलालू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के खिलाफ विपक्ष चुनाव हार गया है. लालू की पार्टी बिहार में महागठबंधन को लीड कर रही थी और यही कारण है कि उसने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था लेकिन एक भी सीट जीत नहीं पाई।

चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने कहा है कि राहुल गांधी का कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देना आत्मघाती कदम होगा. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का इस्तीफा देना न केवल कांग्रेस के लिए बल्कि उन दलों के लिए भी आत्मघाती होगा जो संघ परिवार के खिलाफ लड़ रहे हैं.

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस्तीफे पर अड़े हुए हैं. उन्होंने सीडब्ल्यू की मीटिंग में इस्तीफे की पेशकश की थी और गांधी-नेहरू परिवार से अलग किसी व्यक्ति को अध्यक्ष पद के लिए चुनने के लिए कहा था. राहुल गांधी के इस फैसले पर लालू यादव ने अपने ट्वीट में लिखा, 'राहुल गांधी के इस्तीफे की पेशकश आत्मघाती है. विपक्ष का एकमात्र लक्ष्य भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से हटाना था, लेकिन हम इसे राष्ट्रीय धारणा बनाने में असफल रहे. एक चुनाव के परिणाम से देश की वास्तविक्ता नहीं बदल सकती है.' उन्होंने कहा है, ’राहुल गांधी का ऐसा कदम भाजपा के जाल में फंसने जैसा होगा. उन्होंने कहा कि गांधी-नेहरू परिवार से परे हटकर जैसे ही कांग्रेस अध्यक्ष पद पर कोई काबिज होगा, वैसे ही नरेंद्र मोदी और अमित शाह की ब्रिगेड के लोग उसे कठपुतली करार देना शुरू कर देंगे और ये लोग अगले आम चुनाव तक उस पर खेलेंगे. राहुल को अपने राजनीतिक विरोधियों को ऐसा मौका नहीं देना चाहिए?

विपक्ष को इस बात पर विचार करना होगा की आखिर चूक कहां हो गई?: लालू यादव 

लालू यादव ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा के खिलाफ विपक्ष चुनाव हार गया है. सांप्रदायिक और फांसीवादी ताकतों को हटाने में लगे सभी विपक्षी दलों को अपनी संयुक्त हार स्वीकार करनी होगी. उन्हें इस बात पर विचार करना होगा की आखिर चूक कहां हो गई? उन्होंने कहा कि सभी विपक्षी पार्टियां भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए एकजुट हुई थीं, लेकिन वो इस पर पूरे देश का नैरेटिव नहीं सेट कर पाईं. विपक्षी दलों ने यह लड़ाई विधानसभा चुनाव की तरह लडी. वो खुद को भाजपा के विकल्प के रूप में नहीं पेश कर पाईं.

बता दें कि लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद से राजद प्रमुख लालू यादव परेशान हैं और वह खाना भी छोड़ चुके थे. हालांकि डाक्टरों के सलाह पर उन्होंने खाना लेना शुरू कर दिया है. लेकिन पांच दिन बाद तक उनसे पार्टी के किसी सीनियर नेता या फिर उनके घरवालों ने भी मुलाकात नहीं की है. रांची के रिम्स में भर्ती लालू यादव की खराब तबियत के बारे में सभी को जानकारी है. लेकिन लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद से अब तक उनसे मुलाकात करने कोई भी नहीं पहुंचा है. विश्वस्त सूत्रों की मानें तो इस हार से लालू हताश और चिंतित हैं, क्योंकि पार्टी की स्थापना के बाद से ये पहला मौका है, जब राजद का लोकसभा चुनाव में खाता तक न खुला हो. हार के कारण ही उनकी तबियत भी अचानक बिगड़ गई.

लालू की पार्टी बिहार में महागठबंधन को लीड कर रही थी

लालू की पार्टी बिहार में महागठबंधन को लीड कर रही थी और यही कारण है कि उसने 20 सीटों पर चुनाव लड़ा था, जबकि बाकी के बीस सीटों में उसके चार सहयोगी कांग्रेस, हम, रालोसपा और वीआईपी दलों ने अपने उम्‍मीदवार उतारे थे. पार्टी को अपने इस बुरे प्रदर्शन का अंदाजा नहीं था, यही कारण था कि छठे फेज के बाद भी तेजस्वी ने बंपर जीत मिलने का दावा किया था. लेकिन नतीजे ठीक इसके उलट आए और राजद बिहार में अपना खाता तक नहीं खोल सका. लोकसभा चुनाव में झारखंड में राजद का सूपडा साफ हो गया. पार्टी दो सीटों पर चुनाव लडी थी. लेकिन उसे करारी हार का सामना करना पडा. 

ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव में करारी हार की जिम्मेदारी लेते हुए कई राज्यों में कांग्रेस पार्टी की करारी हार के बाद पार्टी के तीन और प्रदेश अध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया है. इसके साथ ही इस्तीफा देने वाले प्रदेश अध्यक्षों की संख्या सात हो गई है. कांग्रेस पार्टी के झारखंड, असम और पंजाब के अध्यक्षों ने इस्तीफा दे दिया है. इसके पहले महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और ओडिशा के अध्यक्षों ने इस्तीफा दिया था. कर्नाटक प्रदेश की प्रचार समिति के अध्यक्ष एचके पाटील ने भी इस्तीफा दे दिया है.

टॅग्स :राहुल गांधीबिहारआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी