लाइव न्यूज़ :

लालू प्रसाद यादव को रांची हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

By रामदीप मिश्रा | Updated: January 10, 2019 15:02 IST

हाईकोर्ट ने चार जनवरी को इस जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली थी और मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। लालू की तरफ से वकील कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा था। उन्‍होंने उम्र और मेडिकल ग्राउंड पर लालू प्रसाद यादव को जमानत देने की बात कही थी।

Open in App

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को फिलहाल रांची हाईकोर्ट राहत नहीं मिली है और कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका गुरुवार (10 जनवरी) को खारिज कर दिया है। बता दें,  लालू प्रसाद यादव को सीबीआई की विशेष अदालत से देवघर, दुमका और चाईबासा मामले में सजा हुई है। इन्हीं मामले को लेकर लालू  ने हस्तक्षेप जमानत याचिका दायर की थी। 

वहीं, हाईकोर्ट ने चार जनवरी को इस जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी कर ली थी और मामले में फैसला सुरक्षित रख लिया था। लालू की तरफ से वकील कपिल सिब्बल ने पक्ष रखा था। उन्‍होंने उम्र और मेडिकल ग्राउंड पर लालू प्रसाद यादव को जमानत देने की बात कही थी। लालू प्रसाद यादव ने याचिका के माध्यम से कोर्ट को बताया था कि वह कई बीमारियों से ग्रसित हैं। जिनका इलाज व बाहर रहकर कराना चाहते हैं। पिछले 1 साल से वह जेल में बंद हैं, साथ ही जमानत की सभी शर्तों को वह मानेंगे। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव करोड़ों रुपये के चारा घोटाला मामलों में दोषी ठहराये जाने के बाद दिसंबर 2017 से रांची जेल में बंद हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से लालू यादव बीमार चल रहे हैं। पिछले साल उन्‍हें इलाज के लिए एम्‍स भी भेजा गया था। वहीं अभी लालू यादव बीमारी की वजह से राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्‍थान (रिम्‍स) में भर्ती हैं। वहीं रिम्स के पेइंग वार्ड में भर्ती लालू प्रसाद यादव को सुरक्षा कारणों से दूसरे या तीसरे तल पर शिफ्ट करने को लेकर डॉक्टर परेशान हैं। 

डॉक्टरों का कहना है कि उनकी जिम्मेदारी लालू प्रसाद यादव का बेहतर इलाज कराना है। जबकि सुरक्षा की जिम्मेदारी जेल प्रशासन की है। जेल प्रशासन उन्हें जहां भी रखेगा, वहीं उनका इलाज किया जायेगा।

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवआरजेडीबिहारझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए