लाइव न्यूज़ :

लालू यादव ने बहू को बताया सौभाग्यशाली, कहा-बेटा तुम्हारे कदम पड़ते ही सबकुछ ठीक होने लगा

By रामदीप मिश्रा | Updated: May 11, 2018 22:51 IST

बाबा रामदेव ने बताया कि लालू प्रसाद ने स्वयं फोन कर अपनी होने वाली बड़ी बहू को फोन कर उसे सौभाग्यशाली बताया और कहा कि बेटा तुम्हारे कदम घर में पड़ते ही सबकुछ ठीक होने लगा है।

Open in App

पटना, 11 मईः बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू यादव अपनी बड़ी बहू ऐश्वर्या के घर में पड़े कदमों को शुभ मान रहे हैं क्योंकि उन्हें पहले तीन दिन की पैरोल मिली थी, लेकिन अब छह सप्ताह की प्रोविजनल बेल दे दी गई है। साथ ही साथ ये खुशियां शुक्रवार को उस समय और चौगुनी हो गईं जब तेजस्वी यादव को भी गलत बयान मामले में कोर्ट ने राहत दे दी। 

वहीं शुक्रवार को दूल्हा-दुल्हन को आशीर्वाद देने पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने लालू यादव योग करने की सलाह दी और कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्होंने यह बातें उस समय कहीं जब वह आशीर्वाद देकर बाहर आए।

खबरों के मुताबिक, बाबा रामदेव ने बताया कि लालू प्रसाद ने स्वयं फोन कर अपनी होने वाली बड़ी बहू को फोन कर उसे सौभाग्यशाली बताया और कहा कि बेटा तुम्हारे कदम घर में पड़ते ही सबकुछ ठीक होने लगा है।

बता दें, चारा घोटाला के मामले में जेल की सजा काट रहे बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव को रांची हाई कोर्ट ने 6 हफ्ते की अंतरिम जमानत दी है। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव को उनके बड़े बेटे तेजप्रताप यादव की शादी के लिए 3 दिन की पैरोल मिली थी। लालू को 11 मई से 13 मई तक के लिए पैरोल मिली थी। तेजप्रताप की शादी 12 मई को पूर्व मंत्री और आरजेडी विधायक चंद्रिका राय की बेटी ऐश्वर्या राय से होनी है।

लालू यादव को बेटे की शादी के लिए पैरोल तो मिली थी, लेकिन उनके सामने एक शर्त भी रखी गई थी। शर्त यह कि लालू यादव जितने दिन भी बाहर रहेंगे वह  मीडिया से कोई बात नहीं करेंगे। इस दौरान लालू के साथ सुरक्षा जवान भी मौजूद रहेंगे।

मालूम हो कि लालू यादव जिस सदस्य के समधी बनने जा रहे हैं वह छपरा के रहने वाले चंद्रिका प्रसाद राय हैं और वह प्रदेश के मंत्री भी रह चुकें हैं, जबकि चंद्रिका प्रसाद के पिता दरोगा राय सूबे के मुखिया रह चुके हैं। दरोगा राय बिहार के 10वें मुख्यमंत्री थे। वे 16 फरवरी 1970 से लेकर 22 दिसंबर 1970 तक बिहार के मुख्यमंत्री रहे। दोनों ही परिवार राजनीति से ताल्लुक रखते हैं। 

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवतेज प्रताप यादवजेडीयूबिहारबाबा रामदेव
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

भारत अधिक खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो