लालू प्रसाद यादव ने ग्रहण की RJD की सदस्यता, विपक्ष पर तेजस्वी यादव ने जमकर साधा निशाना

By एस पी सिन्हा | Published: February 12, 2022 06:25 PM2022-02-12T18:25:16+5:302022-02-12T18:26:11+5:30

Lalu Prasad Yadav accepted the membership of RJD Tejashwi Yadav targeted the opposition fiercely | लालू प्रसाद यादव ने ग्रहण की RJD की सदस्यता, विपक्ष पर तेजस्वी यादव ने जमकर साधा निशाना

लालू प्रसाद यादव ने ग्रहण की RJD की सदस्यता, विपक्ष पर तेजस्वी यादव ने जमकर साधा निशाना

Highlightsराजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज पार्टी के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान लालू को राजद के वरिष्ठ नेता रमई राम ने सदस्यता दिलाई।

पटना: राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने आज अपनी छोटी बहू राजश्री के हाथों से मछली खाने के बाद अपनी पार्टी राजद के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान लालू को राजद के वरिष्ठ नेता रमई राम ने सदस्यता दिलाई। आज लालू प्रसाद यादव के लिए लिए ताजी मछली लाई गई थी। लालू को मछली काफी पसंद है। लालू के पसंद की मछलियों में रेहू मछली को लाया गया था। इस दौरान छोटी बहू राजश्री ने अपने हाथों इसे बनाकर अपने ससुर को परोसा।

इस तरह से आज राजद और लालू परिवार के लिए बड़ा ही खास दिन रहा। राजद की सदस्यता अभियान का शुभारंभ किये जाने के मौके पर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि आज से पूरे देश और बिहार के सभी जिलों में सदस्यता अभियान शुरू हो गई है। यह अभियान एक महीने तक चलेगा और लोगों को राजद से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा की राष्ट्रीय जनता दल बिहार के सदन में सबसे बड़ी पार्टी है। अब सबसे ज्यादा सदस्य वाली पार्टी भी बन जाएगी। तमाम कार्यकर्ताओ को जिले में मजबूती से सदस्य बनाये जाएंगे। जो राजद को वोट दिए है या नहीं दिए है, उसे भी सदस्य बनाया जाएगा। 

बिहार सरकार पर हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि बिहार किस कदर फेल है उसे नीति आयोग ने बता दिया है। एनडीए के दोनों दल जदयू और भाजपा आपस में उलझे हुए है। यह 'डबल' इंजन नहीं बल्कि 'ट्रबल' इंजन की सरकार है। नीतीश कुमार सरकार का चेहरा है और पूरी तरह फेल है। नीतीश कुमार बताये की 19 लाख रोजगार देने के लिए नीतीश जी के पास क्या ब्लूप्रिंट है। नल का जल योजना सिर्फ भ्रष्टाचार की योजना है। नीतीश कुमार जी जलेबी की तरह बातों को घुमाते हैं।

तेजस्वी यादव ने बताया कि हमारी पार्टी बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है। सरकार के खिलाफ जिन लोगों में रोष में हैं, उन्हें राजद से जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में बिहार सरकार हर क्षेत्र में विफल है। आने वाले समय में बिहार में सबसे अधिक सदस्य हमारे दल के होंगे। इस दौरान तेजस्वी यादव ने जातीय जनगणना को लेकर भी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने कहा था कि सभी पार्टी को बुलाकर बैठक कर फैसला लिया जाएगा, पर आजतक बैठक नहीं हुई। 

तेजस्वी ने कहा कि जब मैं कुंवारा था तब बात हुई थी अब हमारी शादी हो गई पर बैठक नहीं हुई। केंद्र गणना नहीं करती तो राज्य सरकार खुद करेगी तो फिर आजतक ऑल पार्टी मीटिंग क्यों नहीं हुई। नितिन गडकरी के 5 लाख करोड़ देने के सवाल पर तेजस्वी ने कहा कि यह सिर्फ बेवकूफ बनाने वाली बात है। घोषणा करने भर से मिल नहीं जाता। जो पैसा मिलता भी है वो खर्च कहां होता है। सरकार में साथ है फिर भी नीतीश कुमार हाथ जोड़कर मांग रहे हैं। उनके नेता ट्विटर पर अभियान चला रहे हैं फिर भी नहीं मिल रहा।

वहीं, कर्नाटक में हिजाब के सवाल पर उन्होंने कहा कि देश में माहौल खराब किया जा रहा है। हिजाब कोई मुद्दा नहीं है। स्कूल में लोग पढ़ने और अपना करियर बनाने जाते है, इन बातों पर राजनीति करने नहीं। वहीं राजद विधान पार्षद रामबली सिंह चंद्रवंशी पर लगे यौनाचार के मामले पर पार्टी से कार्रवाई की बात पर तेजस्वी ने कहा कि हम पुलिस नहीं है जो कार्रवाई करे। पुलिस अपना काम करेगी।

Web Title: Lalu Prasad Yadav accepted the membership of RJD Tejashwi Yadav targeted the opposition fiercely

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे