लाइव न्यूज़ :

"लालू जी किडनी ट्रांसप्लांट के बाद थोड़ा 'सठिया' गये हैं", जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: September 4, 2023 08:15 IST

जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जब से सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण हुआ है वो "थोड़े पागल" हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा किलालू प्रसाद यादव किडनी ट्रांसप्लांट के बाद सठिया गये हैंजदयू विधायक मंडल ने यह बात इसलिए कही है क्योंकि लालू यादव ने राहुल को संभावित पीएम कहा थागोपाल मंडल ने कहा कि जब कोई व्यक्ति बूढ़ा हो जाता है तो वह थोड़ा पागल हो ही जाता है

भागलपुर: राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव द्वारा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को अगले संभावित प्रधानमंत्री के रूप में नामित करने के बयान पर अब महागठबंधन के साथी दल जनता दल यूनाइटेड के विधायक ने उनपर जबरदस्त हमला बोला है।

जी हां, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के विधायक ने लालू प्रसाद यादव द्वारा राहुल गांधी को सभावित प्रधानमंत्री के तौर पर पेश किये जाने को लेकर बेहद कड़ी आलोचना की है।

जनता दल-यूनाइटेड विधायक गोपाल मंडल ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जब से सिंगापुर में किडनी प्रत्यारोपण हुआ है वो "थोड़े पागल" हो गए हैं।

जेडीयू विधायक मंडल ने कहा, ''लालू प्रसाद यादव का जब से किडनी ट्रांसप्लांट हुआ है, वह थोड़ा पागल हो गए हैं।"

इसके साथ ही गोपाल मंडल ने अपने नेता नीतीश कुमार की तारीफ करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र की सत्ता से भाजपा को हटाने के लिए सारी विपक्षी पार्टियों को एकजुट करने का काम किया है।

उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार ने विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के बैनर तले लोगों को एकजुट किया है। उन्होंने कड़ी मेहनत की और सभी विपक्षी दलों को भाजपा और पीएम मोदी के खिलाफ काम करने के लिए एक साथ लेकर आये। कोई भी सिर्फ इसलिए पीएम नहीं बन जाता क्योंकि कोई उसके बारे में कह दे कि वो प्रधानमंत्री बन सकता है..."

विधायक मंडल ने आगे कहा कि सिर्फ इसलिए कि राष्ट्रीय जनता दल के संस्थापक लालू यादव ने राहुल गांधी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बता दिया है, इसका यह कतई मतलब नहीं है कि वह प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने कहा, ''इसमें कोई शक नहीं की लालू प्रसाद यादव गरीबों के मसीहा हैं और हम सभी लोगों के वरिष्ठ नेता हैं लेकिन सिर्फ इसलिए कि लालू प्रसाद यादव ने राहुल गांधी का नाम ले लिया है, इसका यह मतलब नहीं है कि वह प्रधानमंत्री बन जाएंगे।''

मीडिया के सामने लालू के मसखरे वाले बयान का उदाहरण देते हुए जदयू विधायक गोपाल मंडल ने कहा, "विपक्ष की पटना की बैठक में लालू जी ने सबके सामने राहुल गांधी से शादी करने को कहा था और उन्होंने यह भी कहा था कि वो दूल्हा बने राहुल गांधी की बारात में जाना चाहते है।"

उन्होंने लालू के उस बयान का हवाला देते हुए कहा, "जब कोई व्यक्ति बूढ़ा हो जाता है तो वह थोड़ा पागल हो ही जाता है।" जदयू विधायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में अभी बहुत समय बचा है।

गोपाल मंडल ने कहा, "अभी चुनाव में समय है। कोई नहीं बता सकता की कौन प्रधानमंत्री बनेगा। मान लीजिए नीतीश कुमार या केजरीवाल पर भी सहमति हो सकती है और लोगों को उन्हें स्वीकार करना होगा।"

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवGopal Mandalजेडीयूआरजेडीराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज?, सीएम नीतीश कुमार से मिले ललन सिंह, अशोक चौधरी, संजय झा और बिजेंद्र यादव

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप