लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी की सदस्यता खत्म होने और तेजस्वी यादव से CBI द्वारा की गई पूछताछ से केंद्र पर हमलावर हुए ललन सिंह, कही ये बात

By एस पी सिन्हा | Updated: March 25, 2023 16:35 IST

ललन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के मामले में 24 घंटे के भीतर जिस तरह से फैसला लिया गया उससे साबित हो गया है कि केंद्र की सरकार वह हताशा में आ गई है और बौखलाहट में इस तरह की कार्रवाई की जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देजदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हताशा और बौखलाहट में इस तरह की कार्रवाई कर रही है।ललन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के साथ जो हो रहा है, वही तेजस्वी यादव के साथ भी हुआ है।

पटना: कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता खत्म होने और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से सीबीआई द्वारा की गई पूछताछ को लेकर बिहार में सियासत गर्म हो गई है। इसको लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा है कि देश में इमरजेंसी जैसे हालात हो गए हैं। केंद्र की सरकार हताशा और बौखलाहट में इस तरह की कार्रवाई कर रही है। लेकिन देश की जनता सब देख रही है और समय आने पर एक एक चीज का हिसाब चुकता करेगी।

ललन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के मामले में 24 घंटे के भीतर जिस तरह से फैसला लिया गया उससे साबित हो गया है कि केंद्र की सरकार वह हताशा में आ गई है और बौखलाहट में इस तरह की कार्रवाई की जा रही है। लोकतंत्र में इस तरह के फैसले लेने से पहले बहुत सारी प्रक्रिया होती है जिसको पूरा करना होता है। कोर्ट अगर किसी जनप्रतिनिधि को सजा सुनाती है तो पहले वह चुनाव आयोग में जाता है। 

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग के माध्यम से मामला लोकसभा अध्यक्ष के पास पहुंचता है, तब लोकसभा अध्यक्ष उसपर फैसला लेते हैं। 10 घंटे के भीतर अगर सारी प्रक्रिया पूरी कर ली जाए तो साफ झलकता है कि इसमें केंद्र सरकार की कहीं न कहीं भूमिका है। केंद्र सरकार ने बौखलाहट और हताशा में आकर इसमें अपनी भूमिका निभाई है। केंद्र की सरकार और भाजपा चिंता न करे देश की जनता सबकुछ देख रही है, 2024 में सबका हिसाब लेगी।

वहीं, रेलवे में नौकरी के बदले जमीन मामले में तेजस्वी यादव से सीबीआई द्वारा की गई पूछताछ पर ललन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के साथ जो हो रहा है, वही तेजस्वी यादव के साथ भी हुआ है। उन्होंने कहा कि सीबीआई ने जांच के बाद केस बंद कर दिया था। लेकिन जब 2022 में नीतीश कुमार महागठबंधन के साथ चले गए, तब फिर से बंद हो चुके मामले को खोला गया और कार्रवाई शुरू कर दी गई। 

ललन सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से साफ हो गया है कि केंद्र की सरकार सीबीआई, ईडी समेत अन्य केंद्रीय एजेंसियों को गलत इस्तेमाल कर रही है। अपने राजनीतिक विरोधियों को परेशान करने और उनपर दवाब बनाने के लिए केंद्र की सरकार केंद्रीय एजेंसियों का राजनीतिक इस्तेमाल कर रही है। जनता समय आने पर एक एक चीज का हिसाब चुकता करेगी।

टॅग्स :Lalan Singhतेजस्वी यादवजेडीयूJDUCentre
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?