लाइव न्यूज़ :

लाला लाजपत राय पुण्यतिथि: 'गरम दल' के नेता को 90वीं बरसी पर सोशल मीडिया में कुछ यूं दी गई श्रद्धांजलि

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: November 17, 2018 14:00 IST

Lala Lajpat Rai death anniversary: लाला लाजपत राय का निधन आज ही के दिन यानी 17 नवंबर 1928 को हुआ था।

Open in App

लाला लाजपत राय का निधन आज ही के दिन यानी 17 नवंबर 1928 को हुआ था। लाला लाजपत राय पंजाब केसरी के वनाम से भी विख्यात थे। लाला लाजपत राय ने बहुत से क्रांतिकारियों को प्रभावित किया उन्हीं में से एक थे भगत सिंह। वर्ष 1928 में साइमन कमीशन के विरुध प्रदर्शन के दौरान लाठी-चार्ज में बुरी तरह घायल होने के बाद 17 नवंबर वर्ष 1928 में उनका निधन हो गया। ऐसे में आज लाला लाजपत को कई दिग्गजों ने श्रद्धांजलि  दी है।

भारतीय जनता पार्टी की ओर से ट्वीट करके लाला लाजपत राय को ट्वीट करके श्रद्धांजलि  दी गई है। फोटो के साथ लिखा गया है कि पंजाब केसरी लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन।कांग्रेस की तरफ से ट्वीट करके लिखा गया कि लाला लाजपत राय, जिन्हें पंजाब केसरी के नाम से जाना जाता है, उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।वह एक पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और दिल में एक सच्चे देशभक्त थे। हम उनकी विरासत पर उनकी विरासत का सम्मान करते हैं।

तेजस्वी यादव ने ट्वीट करके लिखा है कि  स्वतंत्रता सेनानी पंजाब केसरी श्रीमान # लालाजपतराय जी  को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि  उनकी पुण्यतिथि पर !  केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्ष ने ट्वीट करके लिखा है कि साहस, न्याय और नैतिक शक्ति के प्रतीक महान स्वतंत्रता सेनानी, पंजाब केसरी श्री #लाला_लाजपत_राय जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। निडरता, अखंडता और अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। साहस, न्याय और नैतिक शक्ति के प्रतीक महान स्वतंत्रता सेनानी, पंजाब केसरी श्री #लाला_लाजपत_राय जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि। निडरता, अखंडता और अन्याय के खिलाफ लड़ाई के लिए उन्हें हमेशा याद किया जाएगा। 

कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने ट्वीट करके लिखा है कि पंजाब केसरी, # लालाजपतराय को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी श्रद्धांजलि ।वह एक महान नेता और स्वतंत्रता आंदोलन के लेखक थे, जिनकी निडरता हमेशा एक प्रेरणा होगी ।

मनोज सिन्हा ने ट्वीट करके लिखा कि महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, 'पंजाब केसरी' लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।

कांग्रेस के नेता रनदीप सुरजेवाला ने भी ट्वीट करते लाजपत को श्रृद्धांजलि दी “मेरे शरीर पर पड़ी एक-एक लाठी ब्रिटिश सरकार के ताबूत में एक-एक कील का काम करेगी,महान् स्वतंत्रता सेनानी, 'पंजाब केसरी', 'शेर-ए-पंजाब', लाला लाजपत राय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें मेरी विनम्र श्रद्धांजलि 🙏🏻

कांग्रेस पार्टी के गरम दल के प्रमुख नेताओं में से लाला भी एक थे, इनकी बाल गंगाधर तिलक और बिपिन चंद्र पाल के साथ अच्छी बनती थी इसलिए इस त्रिमूर्ति को लाल-बाल-पाल का नाम दिया गया था। लाला लाजपत राय ने डियन होम लीग ऑफ़ अमेरिका की स्थापना की और “यंग इंडिया” नामक एक पुस्तक लिखी थी। इस किताब के कारण ब्रिटिश शासन ने उन पर कई गंभीर आरोप लगाए थे और इसे ब्रिटेन और भारत में प्रकाशित होने से पहले ही प्रतिबंधित कर दिया गया। 1920 में विश्व युद्ध खत्म होने के बाद ही वह भारत लौट पाये।

टॅग्स :पुण्यतिथि
Open in App

संबंधित खबरें

भारतDry Day Alert: शराब के शौकीन आज नहीं छलका पाएंगे जाम, 30 जनवरी को ड्राई डे; लिकर शॉप बंद

भारतMahatma Gandhi Death Anniversary 2026: शहीद दिवस के मौके पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, कई मार्ग बंद; यहां रहेगा डायवर्जन

बॉलीवुड चुस्कीSreenivasan Death: मलयालम एक्टर-डायरेक्टर श्रीनिवासन का निधन, 69 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतShivraj Patil Demise: पूर्व केंद्रीय मंत्री शिवराज पाटिल का निधन, 90 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

भारतMahaparinirvan Diwas 2025: कहां से आया 'जय भीम' का नारा? जिसने दलित समाज में भरा नया जोश

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब