लाइव न्यूज़ :

Ayodhya Ram Mandir: 'लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन में शामिल होंगे'- विश्व हिंदू परिषद के नेता ने कहा

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 11, 2024 08:55 IST

लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देलालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैंलालकृष्ण आडवाणी ने 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के लिए रथयात्रा निकाली थीविश्व हिंदू परिषद ने कहा कि लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या आएंगे तो उन्हें जरूरी सुविधाएं दी जाएगी

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वयोवृद्ध नेता लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में हो रहे राम मंदिर के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने विश्व हिंदू परिषद के एक नेता के हवाले से कहा कि 90 के दशक में राम मंदिर आंदोलन के लिए रथयात्रा निकालने वाले भाजपा के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर के अभिषेक समारोह में शामिल होंगे।

अगर लालकृष्ण आडवाणी राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होते हैं तो यह बेहद महत्वपूर्ण माना जाएगा क्योंकि वो लालकृष्ण आडवाणी ही थे, जिन्होंने राम मंदिर के लिए गुजरात के सोमनाथ से अयोध्या के लिए रथयात्रा निकाली थी और उसी आंदोलन की बदौलत देश में राम मंदिर आंदोलन के व्यापक माहौल तैयार हुआ था।

बताया जा रहा है कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से बीते दिसंबर महीने में बीजेपी के शीर्ष नेताओं लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी को अयोध्या में होने वाले राम मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण दिया गया था। हालांकि उस समय मंदिर ट्रस्ट ने कहा था कि लालकृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी बढ़ती उम्र और स्वास्थ्य कारणों से मंदिर समारोह में शामिल नहीं हो पाएंगे।

लालकृष्ण आडवानी के अयोध्या में उपस्थिति के बारे में बोलते हुए विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि अगर लालकृष्ण आडवाणी अयोध्या आते हैं तो उन्हें सभी आवश्यक व्यवस्थाएं और चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

मालूम हो कि 22 जनवरी को मंदिर उद्घाटन के लिए सीमित आमंत्रित लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य विशिष्ठ नेताओं की उपस्थि रहेगी। इस समारोह के लिए देश भर से हजारों संतों को आमंत्रित किया गया है और आमंत्रित लोगों में अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण करने वाले मजदूरों के परिवार भी शामिल हैं।

टॅग्स :LK Advaniअयोध्याAyodhyaविश्व हिंदू परिषदवीएचपीvhp
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?