लाइव न्यूज़ :

लखीसराय में पुलिस और नक्सलियों में मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और साहित्य बरामद, सर्च अभियान जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 11, 2021 18:59 IST

झारखंड के बोकारो जिले के जागेश्वर बिहार थाना क्षेत्र के टूटी झरिया, झुमरा पहाड़ के जंगल के पास बुधवार देर रात्रि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के जवानों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए.

Open in App
ठळक मुद्देमुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है.जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ सौ राउंड गोली चलने की खबर है. मुठभेड़ में पुलिस नक्सलियों पर भारी पड़ी और एक नक्सली को मार गिराया गया.

पटनाः बिहार के लखीसराय जिले में आज पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में एक नक्सली की मौत हो गई. इस दौरान पुलिस और नक्सलियों के बीच सैकड़ों राउंड गोलियां चलने की बात बताई जा रही है. इस मुठभेड़ के बाद भारी मात्रा में हथियार बरामद किया गया है.

पुलिस, एसटीएफ और एसएसबी के जवान का सर्च ऑपरेशन

जबकि कई नक्‍सलियों के जख्‍मी होने की भी सूचना है. अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है. एसपी सुशील कुमार ने इसकी पुष्टि की है. यह मुठभेड़ चानन थाना क्षेत्र के चेहरौन कोडासी जंगल में हुई है. बताया जा रहा है कि लखीसराय जिले की पुलिस, एसटीएफ और एसएसबी के जवान को कजरा जंगल में नक्सलियों के जोनल कमांडर अरविंद यादव दस्ते के मूवमेंट की जानकारी मिली थी. सूचना यह भी मिली है कि नक्‍सली संगठन के कोई शीर्ष नेता भी साथ थे. पुलिस ने इसी आधार पर सर्च अभियान शुरू किया.

मुठभेड़ में पुलिस नक्सलियों पर भारी

सर्च अभियान के दौरान ही गोवरदाहा के समीप पुलिस का नक्सलियों के दस्ते से सामना हो गया और दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार लगभग डेढ़ सौ राउंड गोली चलने की खबर है. मुठभेड़ में पुलिस नक्सलियों पर भारी पड़ी और एक नक्सली को मार गिराया गया.

पिट्ठू बैग और इंसास राइफल बरामद

हालांकि मारे गए नक्सली की पहचान नहीं हो सकी है और यह भी पता नहीं चल सका है कि मारा गया नक्सली किस दस्ते में शामिल था. तकरीबन चार से पांच घंटे तक मुठभेड़ की खबर है. मारे गए नक्सली के पास एक पिट्ठू बैग और इंसास राइफल है. एएसपी अभियान अमृतेश कुमार ने बताया कि मुठभेड़ चानन क्षेत्र के गोपालपुर जंगल के महुआ मोड़ के पास हुई है.

कई नक्‍सली साहित्‍य मिले

उन्‍होंने कहा कि पुलिस की कार्रवाई में एक नक्सली की मौत हुई है. इसके अलावा रायफल सहित कुछ हथियार बरामद किया गया है. कारतूस भी बरामद हुए हैं. कई नक्‍सली साहित्‍य मिले. एसपी लखीसराय सुशील कुमार भी घटनास्थल पर मौजूद थे. एसपी सुशील कुमार ने बताया कि यह मुठभेड़ बुधवार की रात से चल रहा था.

नक्‍सली फरार हो गए

अब मुठभेड़ नहीं हो रहा है और नक्‍सली फरार हो गए हैं. लेकिन अभी सर्च ऑपरेशन चल रहा है. उन्‍होंने कहा कि एक नक्‍सली की मारा गया है. उन्‍होंने कहा कि हो सकता है कि एक से ज्‍यादा भी मारा गया हो. कुछ नक्‍सली जख्‍मी भी हुए हैं, जिसे साथी नक्‍सली उठा ले गए. बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में शामिल अन्य नक्सली पुलिस को लाश उठाने नहीं दे रहे थे. नक्सलियों की मंशा थी कि लाश को वे अपने साथ लेकर चले जाएं, लेकिन पुलिस के भारी पड़ने के कारण नक्सली अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो पाए.

करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद लाश को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. नक्सलियों के तीन दस्ते के हाल के दिनों में सक्रिय रहने की बात सामने आ रही है. बताया गया कि अरविंद यादव, अर्जुन कोडा और बालेश्वर कोडा दस्ते का नक्सली पिछले एक सप्ताह से सक्रिय था. इसी का नतीजा है कि जवानों के ऑपरेशन के क्रम में आज नक्सलियों से सामना हो गया और मुठभेड़ हुई. हालांकि मृतक नक्सली किस दस्ते का है, इसका पता फिलहाल नहीं चल सका है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनानक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टHyderabad: शादी से इनकार करने पर शख्स ने इंजेक्शन से दिया HIV का संक्रमण, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

भारतRJD का चुनावी दांव, भोजपुर-बक्सर MLC उपचुनाव के लिए इस उम्मीदवार पर जताया भरोसा

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

भारत अधिक खबरें

भारतमथुरा हादसे के बाद जारी है सर्च ऑपरेशन, प्रधानमंत्री ने की सहायता राशि की घोषणा; अब तक 10 की मौत

भारतचुनावी हिंसा के लिए आखिर कौन जिम्मेदार ?

भारतपरमाणु ऊर्जा की नई सुबह: ‘ईंधन खत्म होने’ के डर को चुनौती

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन