लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर हिंसा: घटना के विरोध में दिल्ली कांग्रेस के नेता, कार्यकर्ता मौन व्रत पर बैठे

By भाषा | Updated: October 11, 2021 15:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 अक्टूबर दिल्ली कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता लखीमपुर खीरी में हिंसा के विरोध में सोमवार को यहां उपराज्यपाल कार्यालय के निकट ‘मौन व्रत’ पर बैठे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा के इस्तीफे की मांग की।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष अनिल कुमार, पूर्व केंद्रीय मंत्रियों अश्विनी कुमार तथा कृष्णा तीरथ भी प्रदर्शन में शामिल हुए।

लखीमपुर खीरी में तीन अक्टूबर को हुई हिंसा में आठ लोग मारे गए थे जिनमें से चार किसान थे। किसानों को कथित तौर पर एक वाहन से कुचला गया था जिसमें भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता सवार थे। इसके बाद गुस्साए किसानों ने वाहनों में सवार कुछ लोगों को कथित तौर पर पीट-पीटकर मार डाला था। मरने वालों में भाजपा के दो कार्यकर्ता और वाहन चालक शामिल है।

अनिल कुमार ने प्रदर्शन शुरू करने से पहले कहा, ‘‘कांग्रेस राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों में राज्यपालों एवं उप राज्यपालों के कार्यालयों के बाहर ‘मौन व्रत सत्याग्रह’ कर रही है। हम केंद्रीय गृह राज्य मंत्री (अजय मिश्रा) के इस्तीफे और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वह लखीमपुर में हुई घटना की जांच को प्रभावित कर सकते हैं।’’

युवा कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जंतर मंतर पर भी ‘मौन व्रत’ पर बैठे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत30 के अंदर पीएम नरेंद्र मोदी टीवी पर आकर हाथ जोड़ेंगे?, राहुल गांधी ने कहा-हिंदुस्तान के आर्थिक सिस्टम को बेचा

क्रिकेटपाकिस्तान का सूपड़ा साफ, दूसरे टेस्ट में बांग्लादेश ने 78 रन से हराया?, सीरीज पर 2-0 से कब्जा, जानें प्लेयर ऑफ द मैच और सीरीज कौन?

बॉलीवुड चुस्कीPeddi ट्रेलर लॉन्च में Janhvi Kapoor का ड्रीमी साड़ी लुक इंटरनेट पर छाया

क्रिकेटबांग्लादेश ने टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान को 2-0 से हराया, डब्ल्यूटीसी रैंकिंग में टीम इंडिया, पाकिस्तान और इंग्लैंड को बड़ा झटका?

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

भारत अधिक खबरें

भारतPM मोदी और मेलोनी की वायरल सेल्फी से फिर चर्चा में आया रोम का कोलोसियम

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी