लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर खीरीः तबादले को लेकर शिक्षिकाओं ने 30 से ज्यादा छात्रों को बनाया बंधक, स्कूल की छत से चिल्लाने की आई आवजें फिर...

By अनिल शर्मा | Updated: April 23, 2022 12:14 IST

रिपोर्ट के मुताबिक, वार्डन ने घटनाक्रम की सूचना बीएसए को दी जो आनन-फानन में स्कूल पहुंच गए। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला पुलिस की मौजूदगी में छात्राओं को स्कूल के कमरे से बाहर निकाला गया।

Open in App
ठळक मुद्देलखीमपुर खीरी स्थित बेहजम बा स्कूल में वार्डेन, शिक्षिकाओं के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा हैविवाद की वजह से बीएसए ने दो शिक्षिकाओं का तबादला कर दिया थाडीसी बालिका शिक्षा ने दोनों शिक्षिकाओं पर छात्राओं को बंधक बनाने का आरोप लगाया है

लखीमपुर खीरीः लखमीपुर खीरी स्थित एक बालिका विद्यालय में 2 शिक्षिकाओं के तबादले को लेकर 30 से ज्यादा छात्रों के बंधक बनाए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेहजम वार्डेन और पूर्णकालिक शिक्षिकाओं के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। गुरुवार रात करीब 30 से ज्यादा छात्राओं के स्कूल के छत से चिल्लाने की आवाजें मिलीं। वार्डन का आरोप है कि शिक्षिकाओं ने छात्राओं को छत पर ले जाकर बंधक बना लिया।

रिपोर्ट के मुताबिक, वार्डन ने घटनाक्रम की सूचना बीएसए को दी जो आनन-फानन में स्कूल पहुंच गए। पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और महिला पुलिस की मौजूदगी में छात्राओं को स्कूल के कमरे से बाहर निकाला गया। डीसी बालिका शिक्षा ने स्कूल की दो शिक्षिकाओं के खिलाफ नीमगांव थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पाण्डेय ने छात्राओं के बयान दर्ज किए। उन्होंने बताया कि कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय बेहजम में हुई घटना की जांच के लिए चार सदस्यीय टीम गठित की गई है।

 रिपोर्ट के मुताबिक बेहजम बा स्कूल में वार्डेन, शिक्षिकाओं के बीच काफी दिनों से विवाद बना हुआ है। बीएसए तक इसकी शिकायतें पहुंची। बीएसए ने कार्रवाई करते हुए  यहां की शिक्षिका मनोरमा मिश्रा का तबादला पलिया व गोल्डी कटियार का तबादला रमियाबेहड़ स्कूल के लिए कर दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के एक दिन पहले ही दोनों शिक्षिकाओं का तबादला हुआ है। विवाद में आधी स्कूल की छात्राएं वार्डन तो आधी शिक्षिकाओं का समर्थन कर रही थीं। मामले में डीसी बालिका शिक्षा ने जो एफआईआर दर्ज कराई है। उसमें दोनों शिक्षिकाओं पर छात्राओं को बंधक बनाने की बात कही है।

टॅग्स :लखीमपुरउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए