लाइव न्यूज़ :

लखीमपुर घटना पर बोलीं प्रियंका गांधी- रोज अखबारों-टीवी में झूठे विज्ञापनों से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती, राहुल गांधी ने भी बोला हमला

By अनिल शर्मा | Updated: September 15, 2022 12:16 IST

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट में लिखा- लखीमपुर (उप्र) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने सरकार से पूछा कि आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं? परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया थाः प्रियंका गांधीपुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

लखीमपुर खीरीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने लखीमपुर खीरी में दो बहनों की कथित तौर पर हत्या किये जाने की घटना को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा। प्रियंका गांधी ने कहा कि रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती। प्रियंका ने कहा कि सरकार कब जागेगी?

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट में लिखा- लखीमपुर (उप्र) में दो बहनों की हत्या की घटना दिल दहलाने वाली है। परिजनों का कहना है कि उन लड़कियों का दिनदहाड़े अपहरण किया गया था। रोज अखबारों व टीवी में झूठे विज्ञापन देने से कानून व्यवस्था अच्छी नहीं हो जाती।आखिर उप्र में महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध क्यों बढ़ते जा रहे हैं?

वहीं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने घटना को लेकर गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद नहीं की जा सकती। उन्होंने ट्वीट किया, "लखीमपुर में दिन-दहाड़े, दो नाबालिग, दलित बहनों के अपहरण के बाद उनकी हत्या, बेहद विचलित करने वाली घटना है।"

राहुल गांधी ने भाजपा का नाम लिए बगैर उस पर निशाना साधते हुए कहा, "बलात्कारियों को रिहा करवाने और उनका सम्मान करने वालों से महिला सुरक्षा की उम्मीद की भी नहीं जा सकती। हमें अपनी बहनों-बच्चियों के लिए देश में एक सुरक्षित माहौल बनाना ही होगा।"

पुलिस ने इस मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लखीमपुर खीरी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सुमन ने एक संवाददाता सम्मेलन में गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा, "हमने घटना के बाद रातभर चले तलाशी अभियान के दौरान जुनैद, सोहेल, हाफिजुर रहमान, करीमुद्दीन, आरिफ और छोटू को गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :Priyanka Gandhi Vadraलखीमपुरlakhimpur-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतसरकार की प्रमुख संस्थाओं में वरिष्ठ पदों पर बहुजन की हिस्सेदारी नहीं?, ग्रामीण बैंक के अजा-अजजा कर्मचारियों से मिले राहुल गांधी

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो