लाइव न्यूज़ :

सड़क हादसे को देखने एकत्रित भीड़ को लखीमपुर खीरी में ट्रक ने रौंदा, शनिवार की इस घटना में अबतक 6 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: January 29, 2023 11:22 IST

अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक पनगी खुर्द गांव निवासी रोहित कुमार (17) ने शनिवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्देहादसा खीरी-बहराइच राजमार्ग पर शनिवार रात हुआ।तेज रफ्तार से ट्रक चला रहे एक चालक ने वाहन पर संतुलन खो दिया और सड़क किनारे खड़ी भीड़ को कुचल दिया। पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

लखीमपुर खीरी, 29 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के पनगी खुर्द गांव में शनिवार रात हुए सड़क हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या बढ़कर छह पर पहुंच गई है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि खीरी-बहराइच राजमार्ग पर शनिवार रात तेज रफ्तार से ट्रक चला रहे एक चालक ने वाहन पर संतुलन खो दिया और सड़क किनारे खड़ी भीड़ को कुचल दिया। उन्होंने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

अधिकारियों के मुताबिक, घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिनमें से एक पनगी खुर्द गांव निवासी रोहित कुमार (17) ने शनिवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उन्होंने बताया कि सड़क किनारे मौजूद भीड़ में अधिकांश पनगी खुर्द गांव के रहने वाले लोग शामिल थे, जो एक कार और स्कूटी के बीच मामूली टक्कर के बाद वहां एकत्रित हुए थे।

खीरी के जिलाधिकारी महेंद्र बहादुर सिंह ने पत्रकारों को बताया कि मौके पर मारे गए लोगों की पहचान करण कुमार (14), पारस (85), रिजवान (16), करुणेश वर्मा (35) और वीरेंद्र कुमार वर्मा (50) के रूप में की गई है। सिंह ने कहा कि घायलों में रोहित कुमार, जगत पाल और अर्चना की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इनमें से रोहित की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं।

टॅग्स :सड़क दुर्घटनालखीमपुरउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर