लाइव न्यूज़ :

Ladki Bahin Yojana: सीएम फडणवीस के प्रति वफादार रहिए बहना?, भाजपा नेता जयकुमार गोरे ने कहा- आपको अपने पतियों से 100 रुपये भी नहीं मिलते होंगे लेकिन मुख्यमंत्री...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 30, 2025 19:47 IST

Ladki Bahin Yojana: महाराष्ट्र में 246 नगरपालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होंगे, और मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देयोजना के तहत बैंक खातों में प्रतिमाह 1,500 रुपये डाले जा रहे हैं।आपको अपने पतियों से 100 रुपये भी नहीं मिलते होंगे।अंतिम निर्णय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निर्भर करता है। 

मुंबईः महाराष्ट्र के मंत्री और भाजपा नेता जयकुमार गोरे ने मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना की लाभार्थी महिलाओं से आगामी नगर निकाय चुनावों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के प्रति वफादार रहने का आग्रह किया और कहा कि यहां तक उनके पति भी उन्हें सौ रुपये नहीं देते होंगे। राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री ने शनिवार को सोलापुर जिले में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महिलाओं से अनुरोध किया कि जो भी उन्हें पैसे दे, उन्हें ले लें, लेकिन यह याद रखें कि योजना के तहत उनके बैंक खातों में प्रतिमाह 1,500 रुपये डाले जा रहे हैं।

उन्होंने सभा में महिलाओं से कहा, “आपको अपने पतियों से 100 रुपये भी नहीं मिलते होंगे। देवभाऊ (फडणवीस) लाडकी बहिन योजना लेकर आए और आपको 1,500 रुपये दिए। अगर वह सत्ता में न रहे तो आपके खातों में पैसे आने बंद हो जाएंगे।” महाराष्ट्र में 246 नगरपालिका परिषदों और 42 नगर पंचायतों के चुनाव दो दिसंबर को होंगे, और मतगणना तीन दिसंबर को की जाएगी।

1.07 करोड़ से अधिक मतदाता 6,859 नगरपालिका सदस्यों और 288 अध्यक्षों का चुनाव करेंगे। गोरे ने कहा, “किसी से भी पैसा ले लो; इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। लेकिन उन्हें वोट मत देना। जब आप वोट डालो, तो देवाभाऊ की ओर से मिलने वाले 1,500 रुपये मत भूलना। वफादार रहना।”

उन्होंने कहा, “यहां तक कि भाई भी, जब अपनी बहनों को राखी के मौके पर पैसे देते हैं, तो अपनी पत्नियों से अनुमति लेते हैं।” मंत्री ने कहा कि सत्तारूढ़ ‘महायुति’ में शामिल दलों का दावा है कि खजाने की चाबी उनके पास है, हालांकि अंतिम निर्णय भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निर्भर करता है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रदेवेंद्र फड़नवीसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos