लाइव न्यूज़ :

पेयजल गुणवत्ता की जांच के लिये प्रत्येक जिले में खोली जायेगी प्रयोगशाला : प्रह्लाद पटेल

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:06 IST

Open in App

(दीपक रंजन)

नयी दिल्ली, 23 नवंबर घरों में पहुंचाये जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता की जांच एवं निगरानी व्यवस्था की खामियां दुरुस्त करने के उद्देश्य से देश में प्रत्येक जिले के स्तर पर राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड (एनएबीएल) से मान्यता प्राप्त जल गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला खोली जायेगी और इसके लिये राज्यों से कार्य तेज करने को कहा गया है। जल शक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने यह जानकारी दी ।

पटेल ने ‘भाषा’ से खास बातचीत में कहा, ‘‘ जल जीवन मिशन के तहत नीतिगत मार्गदर्शन, तकनीकी एवं वित्तीय सहायता उपलब्ध कराकर पेयजल की गुणवत्ता की जांच करने के लिये प्रयोगशाला स्थापित करने, उनके उन्नयन तथा कामकाज में सुधार करने का काम किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा कि घरों में पहुंचाये जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता की जांच एवं निगरानी व्यवस्था की खामियां दुरुस्त करने के उद्देश्य से देश के हर जिले में एनएबीएल से मान्यता प्राप्त कम से कम एक जल गुणवत्ता जांच प्रयोगशाला खोली जायेगी और अगर जिले का आकार बड़ा है तब ब्लाक स्तर पर भी अतिरिक्त प्रयोगशाला या जल गुणवत्ता जांच उप केंद्र खोला जायेगा ।

जल शक्ति राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘ इस संबंध में राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को प्रक्रिया में तेजी लाने को कहा गया है ।’’

प्रह्लाद पटेल ने कहा कि सभी राज्यों को ग्राम पंचायत के स्तर पर पानी की गुणवत्ता की जांच करने के लिये स्थानीय समुदाय से 5 लोगों मुख्यत: महिलाओं को प्रशिक्षित करने की सलाह दी गई और इस संबंध में अधिकांश राज्यों में महिलाओं को प्रशिक्षित करने का कार्य पूरा हो गया है।

पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अनुसार, राज्य सरकारों से मिली जानकारी के अनुसार देश में कुल 2,032 पेयजल गुणवत्ता परीक्षण प्रयोगशालाएं हैं। इनमें 28 राज्य स्तरीय, 675 जिला स्तरीय, 93 ब्लाक स्तरीय, 1143 उप मंडल स्तरीय तथा 93 मोबाइल प्रयोगशालाएं शामिल हैं । इनमें से 70 पेयजल परीक्षण प्रयोगशालाओं को राष्ट्रीय परीक्षण एवं अंशशोधन प्रयोगशाला प्रत्यायन बोर्ड से मान्यता प्राप्त है।

विभाग के अनुसार, फरवरी 2021 तक 3.87 लाख महिलाओं को जल गुणवत्ता जांच एवं निगरानी गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया है।

नमामि गंगे परियोजना को लागू करने के बारे में एक सवाल के जवाब में प्रह्लाद पटेल ने कहा कि गंगा नदी की निर्मलता की योजना के तहत उत्तराखंड में काफी हद तक कार्य पूरा हो गया है और हरिद्वार तक गंगा का पानी ए+ (ए प्लस) श्रेणी का है ।

उन्होंने कहा कि हरिद्वार के आगे उत्तर प्रदेश में गंगा नदी पर जलमल शोधन संयंत्र (एसटीपी) स्थापित करने का काम चल रहा है और इस कार्य के पूरा होने पर नदी में जल की गुणवत्ता बेहतर हो जायेगी जो राज्य में अभी बी+ (बी प्लस) श्रेणी की है।

मंत्री ने कहा कि गंगा नदी में पारिस्थितिकी प्रवाह ई-फ्लो बनाये रखने के बारे में पहले ही एक अधिसूचना जारी की जा चुकी है और इसमें नदी में नियम मात्रा में प्रवाह बनाये रखने की बात कही गई है।

उन्होंने कहा कि सरकार ने इस दिशा में कदम उठाया है और राज्यों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है ।

उन्होंने कहा कि हमें यह समझना होगा कि सारी नदियां बारहमासी नहीं हैं, लेकिन उन नदियों में गंदा पानी 12 महीने आता है, ऐसे में हम गंदे पानी का संवर्द्धन करने पर ध्यान दे रहे हैं । यह सतत प्रक्रिया है और इस पर काम चल रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्राइम अलर्ट7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

भारत अधिक खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!