लाइव न्यूज़ :

Box Office: बॉयकॉट का सामना कर रही 'लाल सिंह चड्ढा' तीन दिनों में कमा चुकी है इतने करोड़ रुपये

By रुस्तम राणा | Updated: August 14, 2022 17:28 IST

भारतीय फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की तीन दिनों की कमाई को साझा करते हुए लिखा कि फिल्म लालसिंह चड्ढा ने कमाई के सिलसिले में तीसरे दिन मामूली वृद्धि देखी है।

Open in App
ठळक मुद्देफिल्म की कमाई कुल तीन दिनों की 27.96 करोड़ रुपये रही तीसरे दिन (शनिवार) लाल सिंह चड्ढा ने 9 करोड़ रुपये कमाएशुरूआत से ही फिल्म कर रही है बॉयकॉट का सामना

मुंबई: हॉलीवुड मूवी 'फॉरेस्ट गंप' की रीमेक आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' बॉयकॉट का सामना कर रही है। फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में अब तक नाकाम साबित हो रही है। फिल्म को रिलीज हुए आज का चौथा दिन है। यह फिल्म गुरुवार 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जहां तक कमाई की बात करें तो तीसरे दिन शनिवार को फिल्म की कमाई में मामूली बढ़त देखी गई। लेकिन कमाई दहाई अंक से अछूती रही। 

भारतीय फिल्म समीक्षक और ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने फिल्म की तीन दिनों की कमाई को साझा किया है। उन्होंने रविवार को ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि फिल्म लालसिंह चड्ढा ने कमाई के सिलसिले में तीसरे दिन मामूली वृद्धि देखी है। ऐसा सप्ताहांत के कारण हुआ है। लेकिन यह पर्याप्त नहीं है ... स्थिति को उबारने के लिए फिल्म को दोहरे अंकों में स्कोर करना चाहिए था। 3-दिन का कलेक्शन निशान से नीचे है। फिल्म ने गुरुवार को 11.70 करोड़ , शुक्रवार 7.26 करोड़ और शनिवार 9 करोड़ रुपये कमाए। ऐसे में कुल तीन दिनों की 27.96 करोड़ रुपये रही।

इससे एक दिन पहले तरण आदर्श ने फिल्म के बॉयकॉट का असर बताते हुए कहा था कि जो लोग कहते हैं बॉयकॉट से फिल्म के बिजनेस में प्रभाव नहीं पड़ता, उन्हें इसको लेकर इनकार करना बंद करें। सच यह है कि, इन बॉयकॉट कॉल्स (बहिष्कार आवह्नों) ने फिल्मों की कमाई में एक सेंध लगाई है और लाल सिंह चड्ढा के बॉक्स ऑफिस नंबरों को विशेष रूप से प्रभावित किया है। इसका सामना करें!

पहले ही बॉयकॉट का सामना कर रही इस फिल्म के ऊपर इंडियन आर्मी और हिंदुओं की भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है। आपको बता दें कि अभिनेता आमिर खान की इस फिल्म को अद्वैत चंदन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में आमिर खान के अलावा करीना कपूर खान, नागा चैतन्य, मोना सिंह और मानव विजो ने अभिनय किया है।  

टॅग्स :लाल सिंह चड्ढा फिल्मआमिर खानहिन्दी सिनेमा समाचारबॉक्स ऑफिस कलेक्शन
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीजिया रॉय की ग्लैमरस पेस्टल साड़ी फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल

बॉलीवुड चुस्कीअवनीत कौर की लेटेस्ट वेकेशन फोटोज वायरल, न्यूयॉर्क में बिताए शानदार पल

बॉलीवुड चुस्कीदलाई लामा का आशीर्वाद लेने पहुंचीं भूमि पेडनेकर, शेयर किया भावुक अनुभव

बॉलीवुड चुस्की4 साल बाद टूटी मौनी रॉय की शादी, तलाक की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

बॉलीवुड चुस्कीब्लैक ऑफ-शोल्डर गाउन में मृणाल ठाकुर का ग्लैमरस लुक वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की