लाइव न्यूज़ :

केयूडब्ल्यूजे ने उप्र पुलिस के आरोपपत्र में कप्पन की खबरों को शामिल करने पर आश्चर्य प्रकट किया

By भाषा | Updated: October 1, 2021 21:45 IST

Open in App

कोच्चि, एक अक्टूबर केरल श्रमजीवी पत्रकार संघ (केयूडब्ल्यूजे) ने पत्रकार सिद्दिकी कप्पन के विरूद्ध उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दााखिल किये गये आरोपपत्र पर आश्चर्य प्रकट किया है जिसमें दिल्ली के इस पत्रकार द्वारा दी गयी खबरों एवं साक्षात्कारों को कथित रूप से शामिल किया गया है।

केयूडब्ल्यूजे ने कहा कि उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्रवाई कुछ नहीं बल्कि ‘पत्रकारिता को अपराध’ मानना है।

खबरों के अनुसार उत्तर प्रदेश के विशेष कार्यबल द्वारा दाखिल किये गये 5000 पन्नों के आरोप पत्र में कप्पन की खबरें एवं आलेख भी हैं।

केयूडब्ल्यूजे ने एक बयान में कहा, ‘‘ यह संविधान में दी गयी अभिव्यक्ति की आजादी की गांरटी की भावना के विरूद्ध है। हम माननीय उच्चतम न्यायालय से इस मामल में दखल देने और उत्तर प्रदेश पुलिस के शर्मनाक कृत्य को खारिज करने की अपील करते हैं। ’’

उसने यह भी कहा है कि उसे इस बात का भी रंज है कि आरोपपत्र की प्रति सिद्दिकी कप्पन को नहीं दी गयी जबकि वह करीब एक साल से जेल में है।

दिल्ली में कार्यरत कप्पन एवं तीन अन्य को पिछले साल पांच अक्टूबर को मथुरा पुलिस द्वारा तब गिरफ्तार किया गया था जब वे एक दलित लड़की के परिवार से मिलने हाथरस के एक गांव जा रहे थे। इस लड़की ने कथित रूप से सामूहिक बलात्कार का शिकार होने के बाद उपचार के दौरान एक अस्पताल में दम तोड़ दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

भारत अधिक खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम