लाइव न्यूज़ :

कमलेश तिवारी हत्याकांड: गुजरात ATS ने आरोपी अशफाक व मोइनुद्दीन पठान को किया अरेस्ट, मां बोलीं-फांसी पर लटकाओ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 23, 2019 07:47 IST

कमलेश तिवारी की मां ने आरोप लगाया था कि हत्या बीजेपी नेता शिव कुमार गुप्ता ने जमीन विवाद को लेकर किया है। लेकिन प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देदिवंगत नेता कमलेश तिवारी की मां ने कहा था कि अगर सीएम योगी के साथ हुए मुलाकात से हम खुश होते तो इतना गुस्सा नहीं होते। कमलेश की मां कुसुम तिवारी ने कहा था कि अगर हमें सरकार से इंसाफ नहीं मिला तो हम खुद तलवार उठा लेंगे।

कमलेश तिवारी हत्याकांड के पकड़े गये आरोपियों को लेकर उनकी मां कुसुम तिवारी ने कहा कि हम आरोपियों के पकड़े जाने से खुश हैं। उन्हें फांसी पर लटका देना चाहिये। इस पूरे मामले में हम सरकार की कार्यवाई से संतुष्ट हैं।कमलेश तिवारी के हत्याकांड के दो आरोपियों को मंगलवार 22 अक्टूबर को आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, एटीएस ने दोनों आरोपियों अशफाक और मोइनुद्दीन पठान को गुजरात से गिफ्तार किया है।  उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हिंदू महासभा के नेता कमलेश तिवारी की 18 अक्टूबर को कुछ बदमाशों ने गला रेतकर न‍िर्मम तरीके से हत्या कर दी थी। इसके बाद दिवंगत नेता कमलेश तिवारी की मां और उनके परिवार वालों ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मुलाकात की। 

सीएम योगी से मिलने के बाद कमलेश तिवारी की मां कुसुम ने कहा था कि उन्हें मिलने जाने का मन नहीं था। वह मजबूर थीं। उनका कहना है कि हिन्दू धर्म के मुताबिक किसी के निधन के बाद 13 दिम कहीं बाहर नहीं निकलना होता है। लेकिन क्योंकि सीएम योगी का आदेश था कि इसलिए पुलिसवाले हमारे परिवार के पीछे पड़े थे। दिवंगत नेता कमलेश तिवारी की मां का कहना था कि वह मजबूरी में मिली हैं। हमारी इच्छा के मुताबिक ना तो उनका हाव था और ना ही भाव। 

दिवंगत नेता कमलेश तिवारी की मां ने कहा था कि अगर सीएम योगी के साथ हुए मुलाकात से हम खुश होते तो इतना गुस्सा नहीं होते। अगर हमें सरकार से इंसाफ नहीं मिला तो हम खुद ही तलवार उठा लेंगे। कमलेश तिवारी की मां ने आरोप लगाया है कि हत्या बीजेपी नेता शिव कुमार गुप्ता ने जमीन विवाद को लेकर किया है। लेकिन प्रशासन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। वहीं शनिवार को कमलेश तिवारी की पत्नी ने सीएम योगी से मिलने के बाद कहा है कि मुख्यमंत्री ने हरसंभव जांच के आदेश दिए हैं।  कमलेश तिवारी की मां ने कहा कि ने कहा है कि सीएम योगी से मुलाकात के दौरान ना तो उन्होंने  मुआवजे की बात की है और ना ही नौकरी की बात की है। 

टॅग्स :कमलेश तिवारीलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

कारोबारयूपी में 10 वर्ष में ऐसे बढ़ा बजट का आकार?, 8.65 लाख करोड़ रुपए में से 2.85 लाख करोड़ रुपए नहीं हुए खर्च?

क्रिकेटघर में लखनऊ सुपर जाइंट्स की हार, दिल्ली ने 6 विकेट से हराया, रिजवी, एनगिडी और नटराजन ने किया कमाल, 5वें विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी?

भारतफील्ड में पोस्टिंग नहीं, कोई काम नहीं तो रहने से क्या फायदा?, 2022 बैच के आईएएस रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, 2 साल में 9 अधिकारी दे चुके इस्तीफा?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा