लाइव न्यूज़ :

Kurhani By Election Result: हार पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का आया अजीबो-गरीब बयान, कहा-अब देश में बदलाव होकर रहेगा

By एस पी सिन्हा | Updated: December 8, 2022 18:52 IST

हार के बाद जगदानंद सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव का परिणाम कहीं से भी बिहार में बदलाव का संकेत नहीं है। बल्कि इस परिणाम से यह साबित हो गया है कि बिहार के लोग देश में बदलाव के लिए आतुर हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी नया-नया राजद और जदयू का गठबंधन हुआ है, दोनों पार्टियों को ठीक तरह से एक होने में समय लगेगा।मीडिया से बातचीत करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि इस नतीजे से ये विश्वास पैदा हुआ है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है

पटना:बिहार में कुढ़नी विधानसभा क्षेत्र में हुए उपचुनाव का परिणाम आने पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि इस चुनाव का परिणाम कहीं से भी बिहार में बदलाव का संकेत नहीं है। बल्कि इस परिणाम से यह साबित हो गया है कि बिहार के लोग देश में बदलाव के लिए आतुर हैं। अब देश में बदलाव होकर रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार पर धब्बा लगा था, जो धीरे-धीरे मिट रहा है।

मीडिया से बातचीत करते हुए जगदानंद सिंह ने कहा कि इस नतीजे से ये विश्वास पैदा हुआ है कि बिहार की जनता बदलाव चाहती है। उन्होंने कहा कि कुढ़नी के कई बूथों पर गरीब सही से वोट नहीं कर पाये, इसलिए महागठबंधन चुनाव हार गया। लेकिन जब अगला चुनाव होगा तो गरीब खुलकर वोट करेंगे और देश में बदलाव होकर रहेगा। 

जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की क्षमता परख कर ही भाजपा ने उन्हें कुर्सी दी थी। भाजपा ने नीतीश की क्षमता का दोहन और शोषण लंबे समय तक कर लिया। नीतीश कुमार अपने गुरूजनों से सीख लेकर समाजवाद की पुरानी धारा में लौट आए हैं। अब उनका स्वरूप धीरे-धीरे निखार में आ जायेगा और उन पर जो धब्बा लगा है वह धीरे-धीरे मिट जायेगा। 

राजद के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अभी नया-नया राजद और जदयू का गठबंधन हुआ है। दोनों पार्टियों को ठीक तरह से एक होने में समय लगेगा। लेकिन गठबंधन उत्साहवर्धक है। ये अलग बात है कि यह नतीजे में नहीं बदल पाया। लेकिन आने वाले दिनों में महागठबंधन भाजपा को पूरी तरह से उखाड़ फेकेगा। 

भाजपा के द्वारा नीतीश कुमार के इस्तिफा मांगे जाने के सवाल पर जगदानंद सिंह ने कहा कि नीतीश इस्तीफा क्यों देंगे? बिहार में अभी एक नंबर की पार्टी राजद और तीन नंबर की पार्टी जदयू का गठबंधन है। इसे विधायकों का पूरा समर्थन हासिल है। पहले दो नंबर और तीन नंबर की पार्टियों की सरकार थी। ऐसे में नीतीश कुमार को इस्तीफा देने की कोई जरुरत नहीं है।

टॅग्स :बिहारआरजेडीनीतीश कुमार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारत अधिक खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण