kurhani assembly by-election: महागठबंधन की जीत तय, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा- ओवैसी की एआईएमआईएम भाजपा की बी टीम

By एस पी सिन्हा | Published: November 20, 2022 05:47 PM2022-11-20T17:47:34+5:302022-11-20T17:49:13+5:30

kurhani assembly by-election: कुढ़नी में जदयू के मनोज कुशवाहा और भाजपा के केदार गुप्ता के साथ ही मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने नीलाभ कुमार और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने गुलाम मुर्तजा अंसारी को उम्मीदवार बनाया है।

kurhani assembly by-election 2022 Grand alliance victory fixed JDU president Lalan Singh said Asaduddin Owaisi's party AIMIM BJP B team | kurhani assembly by-election: महागठबंधन की जीत तय, जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने कहा- ओवैसी की एआईएमआईएम भाजपा की बी टीम

भाजपा को बिहार के लोग लगातार नकार रहे हैं।

Highlightsभाजपा के सुशील मोदी और संजय जायसवाल में बयानबाजी करने की प्रतिस्पर्धा लगी है।भाजपा को बिहार के लोग लगातार नकार रहे हैं। गोपालगंज उपचुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटरों का झुकाव ओवैसी के उम्मीदवार की ओर देखा गया।

पटनाः बिहार में कुढ़नी विधानसभा उपचुनाव को लेकर जदयू अध्यक्ष ललन सिंह ने दावा किया है कि यहां एक बार फिर से महागठबंधन की जीत तय है। उन्होंने कुढ़नी से असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने गुलाम मुर्तजा अंसारी के उम्मीदवार बनने से जुड़े सवाल पर कहा कि जनता जानती है कि कौन किसकी ‘बी’ टीम है।

बता दें कि कुढ़नी में जदयू के मनोज कुशवाहा और भाजपा के केदार गुप्ता के साथ ही मुकेश सहनी की पार्टी वीआईपी ने नीलाभ कुमार और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने गुलाम मुर्तजा अंसारी को उम्मीदवार बनाया है। ललन सिंह ने कहा कि महागठबंधन के सभी लोग वहां प्रचार में जाएंगे। हम लोगों की जीत पक्की है।

उन्होंने बिना नाम लिए ओवैसी पर निशाना साधा। उन्हें भाजपा की ’बी’ टीम के रूप में बताते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव में महागठबंधन बड़ी जीत हासिल करेगी। वहीं भाजपा नेताओं की बिहार सरकार के खिलाफ लगातार की जा रही बयानबाजी पर ललन सिंह ने कहा कि भाजपा के सुशील मोदी और डॉ संजय जायसवाल में बयानबाजी करने की प्रतिस्पर्धा लगी है।

दोनों नेता रोजाना टिप्पणियां करते हैं। मोदी और जायसवाल के बयानों पर गंभीर न होने का संकेत देते ललन सिंह ने कहा कि भाजपा को बिहार के लोग लगातार नकार रहे हैं। दरअसल, कुढ़नी में ओवैसी की पार्टी के उतरने से इसे मुस्लिम वोटों के बिखड़ाव के रूप में देखा जा रहा है।

गोपालगंज उपचुनाव में बड़ी संख्या में मुस्लिम वोटरों का झुकाव ओवैसी के उम्मीदवार की ओर देखा गया और राजद प्रत्याशी की हार का इसे एक बड़ा कारण इसे माना गया है। माना जा रहा है कि कुढ़नी में भी अगर ऐसा हुआ तो यह महागठबंधन के परम्परागत वोट बैंक में सेंधमारी होगी। इससे भाजपा को फायदा हो सकता है। यही कारण है कि अब ललन सिंह ने बिना नाम लिए ओवैसी के दल को भाजपा की बी टीम होने का संकेत दिया है। 

Web Title: kurhani assembly by-election 2022 Grand alliance victory fixed JDU president Lalan Singh said Asaduddin Owaisi's party AIMIM BJP B team

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे