लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीरः कुपवाड़ा के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने मार गिराए दो आतंकी, हथियार बरामद

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 11, 2018 08:08 IST

Encounter between terrorists and security forces today news: सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ समाप्त हो चुकी है। इलाके में इंटरनेट सर्विस रोक दी गई है।

Open in App

श्रीनगर, 11 अक्टूबरः जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा इलाके के हंदवाड़ा में सुरक्षा बलों ने दो आतंकियों को मार गिराया है। बताया जा रहा है कि इसमें हाल ही में आतंकी बना अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र मन्नान वानी भी शामिल है। इलाके में एहतियातन इंटरनेट सर्विस रोक दी गई है। मुठभेड़ के चलते इलाके के सभी स्कूल-कॉलेज आज बंद रहेंगे। अभी तक आतंकियों की पहचान नहीं की जा सकी है।

स्कॉलर ने अपनाया था आतंक का रास्ता

देश 2018 का स्वागत कर रहा था और अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से एक छात्र गायब हो गया। सोशल मीडिया के जरिए खबर आई कि 5 जनवरी को उसने हिजबुल मुजाहिदीन ज्वॉइन कर लिया है। उसकी एक तस्वीर जारी की गई जिसमें वो अंडर बैरेल ग्रेनेड लॉन्चर के साथ देखा गया। परिजनों ने बताया कि मन्नान एएमयू में अप्लाइड जियोलॉजी विभाग से पीएचडी कर रहा है।

चुनाव रुकवाने को तेज हुए आतंकी हमले

74 वार्डों पर आधारित श्रीनगर नगर निगम में चुनाव प्रक्रिया चार चरणों में आठ अक्तूबर से 16 अक्तूबर तक चलेगी। अलगाववादियों ने इन चुनावों का बहिष्कार करने का आह्वान किया है। आतंकी संगठनों ने भी चुनाव बहिष्कार का समर्थन करते हुए लोगों से कहा कि यह चुनाव कश्मीर में जारी जिहाद के खिलाफ है। इनमें भाग लेने वाला इस्लाम और कश्मीर का दुश्मन है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीर समाचारभारतीय सेनाएनकाउंटरआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन