लाइव न्यूज़ :

Kunal-Eknath Shinde Controversy: बढ़ते विवाद के बीच हैबिटेट स्टूडियो बंद, शिवसेना कार्यकर्ताओं ने की थी तोड़फोड़

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 24, 2025 13:10 IST

Kunal-Eknath Shinde Controversy: कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा मुंबई में अपने प्रदर्शन के दौरान महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ की गई टिप्पणी ने राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है

Open in App

Kunal-Eknath Shinde Controversy: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के खिलाफ ‘स्टैंड-अप कॉमेडियन’ कुणाल कामरा की कथित अपमानजनक टिप्पणी से नाराज शिवसेना कार्यकर्ताओं द्वारा तोड़फोड़ किए जाने के बाद ‘हैबिटेट स्टूडियो’ ने सोमवार को घोषणा की कि उसने परिसर को बंद करने का फैसला किया है। शिवसेना कार्यकर्ताओं ने रविवार को मुंबई में खार क्षेत्र स्थित ‘हैबिटेट कॉमेडी क्लब’ में कथित रूप से तोड़फोड़ की थी, जहां कामरा का कार्यक्रम शूट किया गया था।

इस कार्यक्रम में कामरा ने शिंदे पर ‘‘गद्दार’’ शब्द के जरिये कटाक्ष किया था। बड़ी संख्या में शिवसेना कार्यकर्ता रविवार रात ‘होटल यूनिकॉन्टिनेंटल’ के बाहर एकत्र हुए जहां संबंधित क्लब स्थित है। उन्होंने क्लब और होटल परिसर में तोड़फोड़ की। ‘हैबिटैट क्लब’ वही स्थान है जहां विवादास्पद ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो को शूट किया गया था। स्टूडियो ने सोमवार को ‘इंस्टाग्राम’ पर लिखा, ‘‘हमें निशाना बनाकर की गईं हाल की बर्बर घटनाओं से हम स्तब्ध एवं चिंतित हैं और बुरी तरह टूट चुके हैं।’’

इसने कहा कि कलाकार ‘‘अपने विचारों और रचनात्मक चयन के लिए पूरी तरह से स्वयं जिम्मेदार हैं’’ और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत की गई सामग्री में स्टूडियो की कभी कोई भूमिका नहीं रही। स्टूडियो ने कहा, ‘‘लेकिन हाल की घटनाओं ने हमें इस बारे में फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है कि कैसे हमें हर बार दोषी ठहराया जाता है और निशाना बनाया जाता है तथा ऐसा लगता है कि जैसे हम कलाकार के प्रतिनिधि हैं।’’

इसने कहा, ‘‘हम तब तक काम बंद कर रहे हैं जब तक हम खुद को और अपनी संपत्ति को खतरे में डाले बिना मुक्त अभिव्यक्ति के लिए मंच प्रदान करने का सबसे अच्छा तरीका नहीं खोज लेते। हम चर्चा करने और अपने विचारों को स्वतंत्र रूप से साझा करने के लिए सभी कलाकारों, दर्शकों एवं हितधारकों को आमंत्रित करते हैं तथा आपसे मार्गदर्शन करने का अनुरोध करते हैं ताकि हम कलाकारों के अधिकारों का भी सम्मान कर सकें।’’

‘हैबिटेट स्टूडियो’ ने सोमवार को इससे पहले साझा किए गए एक पोस्ट में संबंधित वीडियो से आहत सभी लोगों से माफी मांगी। इसने कहा, ‘‘हैबिटेट कुणाल कामरा के हालिया वीडियो के निर्माण में शामिल नहीं है और वह उनके द्वारा व्यक्त किए गए विचारों का समर्थन नहीं करता।’’

मुंबई पुलिस ने एक कार्यक्रम के दौरान शिंदे के लिए कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करने पर कामरा के खिलाफ सोमवार को प्राथमिकी दर्ज की। पुलिस ने मुंबई के खार इलाके में स्थित ‘हैबिटेट स्टूडियो’ में कथित रूप से तोड़फोड़ करने को लेकर शिवसेना के करीब 40 कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

टॅग्स :कुणाल कामराएकनाथ शिंदेमहाराष्ट्रमुंबई पुलिसशिव सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट