लाइव न्यूज़ :

Kunal Kamra Ban: पढ़ें एअर इंडिया द्वारा दी गई 'अभद्र यात्री' की परिभाषा

By निखिल वर्मा | Updated: January 29, 2020 18:15 IST

अभद्र व्‍यवहार करने वाले यात्री या यात्रियों के समूह को एअर इंडिया ने कई श्रेणियों में बांटा है.

Open in App
ठळक मुद्देकामरा ने मुंबई से लखनऊ जा रही इंडिगो की एक उड़ान में मंगलवार को रिपब्लिक टीवी के संपादक को कथित तौर पर परेशान किया था।अर्णब गोस्वामी को विमान में बैठे हुए और ईयरफोन लगाकर अपने लैपटॉप पर कुछ देखते हुए देखा जा सकता है।

इंडिगो और एअर इंडिया के बाद स्पाइसजेट और गोएयर ने भी बुधवार (29 जनवरी) को स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा की विमान यात्रा पर रोक लगा दी। कामरा ने मंगलवार को इंडिगो की मुंबई-लखनऊ उड़ान में पत्रकार अर्णब गोस्वामी को कथित तौर पर परेशान किया था।

इंडिगो ने जहां कामरा पर छह माह की रोक लगाई है, वहीं एअर इंडिया ने अगले नोटिस तक उनकी विमान यात्रा पर रोक लगा दी है। उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने घटना पर संज्ञान लिया और भारत की अन्य एयरलाइनों को कामरा पर इसी तरह की पाबंदी लगाने की ‘सलाह’ दी। उन्होंने कहा कि आपत्तिजनक व्यवहार जो उकसावे वाला हो और विमान के अंदर अराजकता पैदा करता हो, वह पूरी तरह से अस्वीकार्य है तथा हवाई यात्रा करने वाले लोगों की जिंदगियों को खतरे में डालने वाला है।

एअर इंडिया ने अपने साइट पर 'अभद्र यात्री' के बार में बताया है.

अभद्र व्‍यवहार करने वाले यात्री या यात्रियों के समूह को साधारणत: निम्‍नलिखित श्रेणियों में रखा जाता है:

-प्रत्‍यक्ष रूप से मदिरापान किए हुए या नशीले पदार्थ या मदिरा के प्रभाव के कारण शारीरिक रूप से अक्षम।-अभद्र या आपत्तिजनक व्‍यवहार जिससे अन्‍य यात्रियों या उड़ान परिचारकों को असुविधा या कष्‍ट हो।-इस हद तक हिंसक हों कि यात्रियों या उड़ान परिचार‍कों को चोट लगने या विमान के क्षतिग्रस्‍त होने की संभावना हो।-प्रत्‍यक्ष रूप से मानसिक रूप से अस्‍वस्‍थ होने पर।-आग्‍नेयास्‍त्र होना या उसका संदेह होना।-कर्मीदल/स्‍थल कर्मियों के निदेशों का पालन नहीं करना।

टॅग्स :कुणाल कामराएयर इंडियाअर्नब गोस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतAir India Fare Hike: हवाई सफर पर युद्ध का साया, एयर इंडिया ने बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज; यात्रियों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

विश्वIran-US War: यूएई में फंसे यात्रियों के लिए आज चलेगी एक्स्ट्रा फ्लाइट्स, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने किए खास इंतजाम

भारतMiddle East conflict 2026: एयर इंडिया ने बढ़ती अशांति के बीच दुबई से 100 से ज़्यादा फंसे भारतीयों को एयरलिफ्ट किया

भारतअबू धाबी से उड़ानें भारत में लैंड हुईं, एयरलाइंस ने संघर्ष के बीच सीमित ऑपरेशन शुरू किए

भारतईरान-अमेरिका संघर्ष के चलते 3,400 से अधिक उड़ानें रद्द, दिल्ली एयरपोर्ट ने जारी की एडवाइजरी; हजारों यात्री फंसे

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम