लाइव न्यूज़ :

Kumbh 2025: अखाड़ा परिषद फर्जी बाबाओं की सूची तैयार कर उन्हें कुंभ में आने से रोकेगा

By राजेंद्र कुमार | Updated: July 8, 2024 20:26 IST

सरकार से यह मांग करते हुए अखाड़ा परिषद ने तय किया है कि प्रयागराज में अगले साल होने वाले कुंभ में फर्जी बाबाओं की एंट्री को बैन करने के लिए वह फर्जी बाबाओं की लिस्ट तैयार कर मेला प्राधिकरण को देगा।

Open in App
ठळक मुद्देअखाड़ा परिषद का कहना है कि फर्जी बाबाओं के कारण संत समाज बदनाम हो रहा है महाकुंभ से पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ऐसे फर्जी संतों की सूची जारी करेगापरिषद फर्जी बाबाओं के खिलाफ एक गाइड लाइन तैयार करने की मांग मेला प्रशासन से करेगा

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 2 जुलाई को हुए हाथरस हादसे में नारायण साकार हरि भोले बाबा को लेकर विवाद थम नहीं रहा है। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की सुप्रीमो मायावती भोले बाबा सहित अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर चुकी हैं। आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सीट से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ का बिना नाम लिए उन पर निशाना साधा हैं। चंद्रशेखर ने कहा कि हाथरस कांड के बाबा का यूपी के बाबा बचा रहे हैं। इसी बीच साधू संतो की सबसे बड़ी संस्था अखाड़ा परिषद ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए इस घटना की सही-सही जांच कराने की मांग की है। 

फर्जी बाबाओं की सूची तैयार करेगा अखाड़ा परिषद अखाड़ा परिषद का यह कहना है कि हाथरस हादसे के बाद से भोले बाबा जैसे संतों के आयोजनों को लेकर आम जनता में रोष व्याप्त है। संत समाज भी हाथरस हादसे को लेकर नाराज है। हाथरस में हुई घटना पर अखाड़ा परिषद से जुड़े महंतों और संतों ने कहा कि ऐसे लोगों को बाबा या संत कहा ही क्यों जाता है। ये कथावाचक हो सकते हैं, प्रचारक हो सकते हैं, इन्हें संत नहीं कहा जा सकता है, इसलिए अब हाथरस हादसे के पीछे कौन है? भोले बाबा कौन सा संत है और वह कैसे संत बना? इसकी भी जांच होनी चाहिए और देश की भोली जनता को योगी का चोला पहनकर गुमराह करने वाले फर्जी बाबाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

सरकार से यह मांग करते हुए अखाड़ा परिषद ने तय किया है कि प्रयागराज में अगले साल होने वाले कुंभ में फर्जी बाबाओं की एंट्री को बैन करने के लिए वह फर्जी बाबाओं की लिस्ट तैयार कर मेला प्राधिकरण को देगा। अखाड़ा परिषद इस लिस्ट के आधार पर मेला प्राधिकरण के यह मांग भी करेगा कि ऐसे संतों और बाबाओं को कुंभ के मंच पर स्थान न मिले। अगले साल संगम नगरी प्रयागराज में महाकुंभ लगने वाला है। 

महाकुंभ को लेकर भव्य तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन के साथ-साथ अखाड़ा परिषद भी अपनी तैयारियों में जुटा है। अखाड़ा परिषद का कहना है कि फर्जी बाबाओं के कारण संत समाज बदनाम हो रहा है। संत समाज का आत्म सम्मान गिरा है। महाकुंभ से पहले अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद ऐसे फर्जी संतों की सूची जारी करेगा और इनके खिलाफ एक गाइड लाइन तैयार करने की मांग मेला प्रशासन से करेगा।

फर्जी संतों की सूची तैयार कर आखाडा परिषद 18 जुलाई को मेला प्राधिकरण की बैठक में मेला प्राधिकरण के अफसरों को सौंपेगा। इस बैठक में फर्जी संतों को कुंभ के मंच पर स्थान न दिए जाने की मांग की जाएगी।

टॅग्स :कुम्भ मेलाप्रयागराजAkhara Parishad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

क्राइम अलर्टVIDEO: दिवंगत अतीक अहमद के गुंडों ने प्रॉपर्टी डीलर पर किया हमला, 'धुरंधर 2' में माफिया के ज़िक्र के बीच वीडियो सामने आया

भारतVideo: कुंभ मेला फेम मोनालिसा ने परिवार की मर्ज़ी के खिलाफ मुस्लिम बॉयफ्रेंड से की शादी, पुलिस से मांगी थी मदद

भारतChandra Grahan 2026: साल का पहला चंद्रग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद क्या करें

भारतअदालत ने बाल यौन शोषण मामले में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ FIR का दिया आदेश

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील