लाइव न्यूज़ :

कुमारस्वामी ने अमित शाह पर कन्नड की अनदेखी का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: January 17, 2021 17:22 IST

Open in App

बेंगलुरु, 17 जनवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर कन्नड विरोधी रवैया रखने का आरोप लगाते हुए जेडीएस नेता एच डी कुमारस्वामी ने रविवार को उनसे यह स्पष्ट करने को कहा कि भद्रावती में आरएएफ की इकाई में शिलान्यास पट्टिका पर कन्नड भाषा को जगह क्यों नहीं दी गयी।

इस मामले में मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल पर निशाना साधते हुए कुमारस्वामी ने ट्वीट किया कि जो लोग अपनी भूमि और भाषा के सम्मान और मर्यादा की अनदेखी सहते हैं वे सरकार चलाने के लिहाज से उपयुक्त नहीं हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री पर कन्नडिगा लोगों के साथ विश्वासघात करने का आरोप भी लगाया।

शाह ने शनिवार को शिमोगा जिले के भद्रावती के पास द्रुत कार्य बल (आरएएफ) के नये बटालियन परिसर की आधारशिला रखी थी। इस दौरान येदियुरप्पा, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और करजोल आदि उपस्थित थे।

कुमारस्वामी ने ट्वीट किया, ‘‘शिलान्यास के अवसर पर लगाई गयी पट्टिका पर केवल हिंदी और अंग्रेजी में लिखा गया है। यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि कर्नाटक में रखी गयी आधारशिला में कन्नड की अनदेखी की गयी है।’’

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह शाह के कन्नड-विरोधी रुख को दर्शाता है और यह कन्नडिगा लोगों का अपमान है।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र की आरएएफ इकाई के लिए भूमि कर्नाटक ने दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत अधिक खबरें

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?