लाइव न्यूज़ :

AAP नेता संजय सिंह पर कुमार विश्वास का हमला, 'चादर लगी फटने तो प्रसाद लगा बंटने, अमानती गुंडे व शरजिल इमाम से जो शुरू...'

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 4, 2020 08:24 IST

दिल्ली के शाहीन बाग में शनिवार को हुई फायरिंग की घटना को लेकर आप नेता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि  बीजेपी दिल्ली में बड़े बवाल की तैयारी कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली के शाहीन बाग में सीएए को लेकर तकरीबन 50 दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी।

आम आदमी पार्टी (आप) को छोड़ने के बाद से ही कवि कुमार विश्वास अक्सर पार्टी पर तंज कसते नजर आते हैं। अपने हालिया ट्वीट में कुमार विश्वास ने आप नेता संजय सिंह पर निशाना साधा है। आप नेता संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ शाहीन बाग के लोगों को प्रोटेस्ट वापस लेने पर विचार करना चाहिए। उनके इसी बयान को रिट्वीट करते हुए कुमार विश्वास ने ट्वीट किया है। ट्वीट में कुमार विश्वास ने आप नेताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने शाहीन बाग के विरोध को खुद ही हवा दी है। 

कुमार विश्वास ने लिखा है, ''जिस अमानती गुंडे और उसके जोड़ीदार शरजिल इमाम से शुरू करवाया था उन्हें ही भेज कर उठवा दो, कह किस से रहे हो? खुद का दांव जब खुद पर उल्टा पड़ने लगा तो ये बयानबाजी?चादर लगी फटने तो प्रसाद लगा बँटने।''  

दिल्ली के शाहीन बाग में शनिवार को हुई फायरिंग की घटना को लेकर आप नेता ने बीजेपी पर आरोप लगाते हुए कहा था कि  बीजेपी दिल्ली में बड़े बवाल की तैयारी कर रही है। संजय सिंह ने कहा था कि शाहीन बाग के लोगों को प्रोटेस्ट वापस लेने पर विचार करना चाहिए, ताकि किसी को हिंसा फैलाने का मौका न मिले। 

दिल्ली के शाहीन बाग में सीएए को लेकर तकरीबन 50 दिनों से विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं। दिल्ली में 8 फरवरी को वोटिंग है और मतगणना 11 फरवरी को होगी।  दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी 2020 को समाप्त हो रहा है।

टॅग्स :कुमार विश्वाससंजय सिंहआम आदमी पार्टीकैब प्रोटेस्टदिल्ली विधान सभा चुनाव 2020दिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी