लाइव न्यूज़ :

केजरीवाल पर लगाए आरोपों पर अडिग कुमार विश्वास, सबूत मांगने पर भड़के, कहा- उन चिंटुओं से कहना सामान लेकर आएं और...

By अनिल शर्मा | Updated: February 18, 2022 08:06 IST

कुमार विश्वास के लगाएं आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए इसके प्रसारण पर रोक लगा दी। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी कुमार की टिप्पणी को निराधार, मनगढ़ंत, भड़काऊ करार देते हुए एक बयान जारी किया और वीडियो प्रसारित करने को लेकर समाचार चैनलों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही। 

Open in App
ठळक मुद्देअरविंद केजरीवाल पर लगाए आरोपों के सबूत मांगने पर कुमार विश्वास ने कहा जब चाहें वे आ जाएंकुमार विश्वास ने इस बीत एक और आरोप लगाया है कि सवाल ना पूछने को लेकर केजरीवाल ने चैनल्स से करोड़ें की डील की थी

बीते दिनों मशहूर कवि कुमार विश्वास ने आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर सनसनीखेद खुलासा कर पंजाब के सियासत में गर्मी ला दी। कुमार विश्वास ने दावा किया अरविंद केजरीवालपंजाब में अलगाववादियों के समर्थक रहे हैं। कवि कुमार ने कहा कि केजरीवाल ने उनसे कहा था कि या तो वे पंजाब के सीएम बनेंगे या फिर वे स्वतंत्र राष्ट्र (खलिस्तान) के प्रधानमंत्री बनेंगे।

कुमार विश्वास ये बातें एएनआई को दिए एक साक्षात्कार में कही थी। कुमार के लगाएं आरोपों पर चुनाव आयोग ने संज्ञान लेते हुए इसके प्रसारण पर रोक लगा दी थी। वहीं आम आदमी पार्टी ने भी कुमार की टिप्पणी को निराधार, मनगढ़ंत, भड़काऊ करार देते हुए एक बयान जारी किया और वीडियो प्रसारित करने को लेकर समाचार चैनलों पर कानूनी कार्रवाई की बात कही। हालांकि कुमार अपनी बातों पर अडिग हैं।

आरोपों को आप द्वारा निराधार बताने और कोई सबूत नहीं होने को लेकर इस बीच कुमार विश्वास ने कहा है कि अगर औकात है तो आए सामान लेकर, मैं भी सामान लेकर आता हूं। एएनआई के पत्रकार ने कुमार विश्वास से पूछा-  समान है आपके पास। आपने जो बात कही या कोई और भी है जो ये बात जानता हो या फिर कोई सबूत दे सकें कि हां उन्होंने ये कहा था? 

इस सवाल पर कुमार विश्वास काफी भड़क गए और कहा कि उस आत्ममुग्ध इंसान के कुछ चिंटू बोल रहे हैं। जो हमारे खून-पसीने से बनी हुई सरकारों के बाद आए हैं। मलाई चाटने। उन चिंटुओं से कहना अपने आका को भेजो। अगर औकात है तो आए सामान लेकर, मैं भी सामान लेकर आता हूं। इस देश को पता चले कि तुम क्या कहते थे, क्या सुनते थे, तुम्हारे मैसेज क्या हैं, तुमने बोला क्या है। पता तो चले इस देश को आ जाएं एक दिन। किसी भी जगह पर। आपके चैनल पर आ जाएं किसी चैनल पर आ जाएं। किसी चौराहे पर आ जाएं। और दुनिया को बुलाते हैं।

कुमार विश्वास आगे कहते हैं- चैनल्स को धमकी देते हैं कि दिखाएंगे नहीं। क्योंकि मैं आपके सामने बता रहा हूं। मैं दो चैनलों का गवाह हूं। जिनके दो पत्रकारों ने दिल्ली चुनाव के पहले बड़े-बड़े इंटरव्यू लिए थे। मैंने उनसे कहा कि आपने क्यों नहीं पूछा कि राज्यसभा की सीटें कैसे बेंची। तुमने क्यों नहीं पूछा किसान आंदोलन पर सवाल। मैंने उनसे कहा कि तुमने क्यों नहीं ये बातें पूछीं तो उन्होंने कहा कि नहीं नहीं हमे उपर से मना किया गया था। क्योंकि जब आप इतने-इतने करोड़ों के पैकेज दोगे चैनल्स को तो उनमें डील ही होती है। कल ही उनका इंटरव्यू देख रहा था। इतनी बड़ी बात चल रही है लेकिन चैनल उनसे सवाल नहीं पूछ रहा है कि उसने (मैंने) इतनी बड़ी बात कही है क्या जवाब है। हां, ना कुछ तो कहें।  

टॅग्स :कुमार विश्वासअरविंद केजरीवालAam Aadmi Partyपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?