लाइव न्यूज़ :

कोविड: सूचना प्रसारण मंत्रालय ने मनोरंजन चैनलों से राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबरों के प्रचार को कहा

By भाषा | Updated: June 3, 2021 20:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन जून कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के दौरान सूचना प्रसारण मंत्रालय (एमआईबी) ने बृहस्पतिवार को सभी निजी मनोरंजन चैनलों से कहा कि वह केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गए छह राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबरों के बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाएं।

मंत्रालय ने चैनलों को केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर (1075), महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के हेल्पलाइन नंबर (1098), मनोवैज्ञानिक सहायता के लिये निमहांस के हेल्पलाइन नंबर (08046110007) को प्रचारित करने को कहा है। मंत्रालय के परामर्श में यह जानकारी दी गई।

तीन अन्य हेल्पलाइन नंबर जिन्हें प्रचारित करने के लिये मंत्रालय ने चैनलों से कहा है उनमें आयुष कोविड-19 परामर्श नंबर (14443), माईगॉव व्हाट्सऐप हेल्प-डेस्क नंबर (9013151515) और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का वरिष्ठ नागरिक हेल्पलाइन नंबर (14567) शामिल है।

मंत्रालय ने कहा, “सभी निजी सामान्य मनोरंजन (गैर- समाचार) टेलीविजन चैनलों को परामर्श दिया जाता है कि वे इन छह राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबरों के बारे में टिकर या ऐसे तरीकों से जिन्हें वे उपयुक्त समझते हों, के जरिये समय-समय पर प्रसारण के जरिये जागरुकता बढ़ाएं।”

परामर्श में मंत्रालय ने इस बात को रेखांकित किया कि देश में कोविड-19 के मामलों में गिरावट दर्ज किये जाने के बावजूद वे “काफी ज्यादा” हैं।

मंत्रालय ने कहा, “बीते कुछ महीनों में सरकार ने विभिन्न माध्यमों और प्रिंट, टीवी, रेडियो, सोशल मीडिया आदि के जरिये तीन अहम बिंदुओं कोविड उपचार प्रोटोकॉल, कोविड अनुकूल आचरण तथा टीकाकरण के बारे में जागरुकता उत्पन्न की है। सरकार ने नागरिकों की मदद के लिये राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबर बनाए हैं और उनका प्रचार भी किया है।”

इस परामर्श में निजी टीवी चैनलों को उपरोक्त तीनों मुद्दों के बारे में जागरूकता उत्पन्न करके और लोगों को सूचित करके इस महामारी से लड़ने में सरकार के प्रयासों में पूरक रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का श्रेय दिया गया है।

मंत्रालय ने हाल में सभी निची समाचार चैनलों को भी ऐसा ही परामर्श जारी किया था और उनसे टिकर और “अन्य उचित तरीकों” के जरिये राष्ट्रीय हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जागरुकता बढ़ाने को कहा गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू