कर्नाटक में 47 प्रतिशत लाभार्थियों को लगाया गया कोविड-19 का टीका

By भाषा | Published: January 19, 2021 10:24 PM2021-01-19T22:24:27+5:302021-01-19T22:24:27+5:30

Kovid-19 vaccine applied to 47 percent beneficiaries in Karnataka | कर्नाटक में 47 प्रतिशत लाभार्थियों को लगाया गया कोविड-19 का टीका

कर्नाटक में 47 प्रतिशत लाभार्थियों को लगाया गया कोविड-19 का टीका

बेंगलुरु, 19 जनवरी कर्नाटक में मंगलवार को कुल लाभार्थियों में से लगभग 47 प्रतिशत लोगों को कोविड-19 का टीका लगाया गया।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अब तक राज्य में कुल 80,686 लोगों को टीका लग चुका है।

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 32,205 लाभार्थियों को टीका देने का लक्ष्य रखा गया था जिसमें से 15,223 लोगों को 346 सत्र में मंगलवार को टीका दिया गया।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 16 जनवरी से मंगलवार शाम छह बजे तक 80,686 स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया जा चुका है।

इस बीच स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें कहा जा रहा था कुछ वर्ग के लोग टीका लगवाने में हिचकिचा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19 vaccine applied to 47 percent beneficiaries in Karnataka

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे