महाराष्ट्र में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू

By भाषा | Published: January 16, 2021 12:37 PM2021-01-16T12:37:29+5:302021-01-16T12:37:29+5:30

Kovid-19 vaccination campaign started in Maharashtra | महाराष्ट्र में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू

महाराष्ट्र में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू

मुंबई, 16 जनवरी महाराष्ट्र में शनिवार को देश के शेष भाग के साथ ही टीकाकरण अभियान शुरू हो गया।

मुंबई में जेजे अस्पातल के डीन डॉक्टर रंजीत मानकेश्वर तथा जालना सिविल अस्पताल की डॉक्टर पद्मजा सराफ सबसे पहले टीका लगवाने वालों में शामिल रहे।

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के 285 केन्द्रों में टीके लगाए जा रहे हैं, जहां एक दिन में 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाएंगे। कुल मिलाकर दिनभर में 28,500 कर्मियों को टीके की खुराक दी जाएगी।

अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र को 'कोविशील्ड' टीके की 9.63 लाख जबकि 'कोवैक्सीन' टीके की 20 हजार खुराकें मिली हैं, जिन्हें सभी जिलों में वितरित किया गया है।

डॉक्टरों ने कहा कि मुंबई के जेजे अस्पताल में एक डॉक्टर की आंखों में शनिवार को एलर्जी हो गई, लिहाजा उन्होंने टीके की खुराक नहीं ली। हालांकि इसका टीके से कोई संबंध नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Kovid-19 vaccination campaign started in Maharashtra

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे