लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : बीस लाख से अधिक लोगों को टीका लगाने वाला देश का पहला राज्‍य बना उत्तर प्रदेश

By भाषा | Updated: March 6, 2021 23:32 IST

Open in App

लखनऊ, छह मार्च उत्तर प्रदेश में शनिवार को 22,984 लाभार्थियों का कोविड-19 टीकाकरण किया गया और अब तक राज्य में 20 लाख से अधिक लोगों को टीका लगाया जा चुका है।

सरकारी बयान में दावा किया गया है कि देश में 20 लाख से अधिक टीका लगाने वाला उत्तर प्रदेश पहला राज्य है। बयान के अनुसार आज प्रदेश के सभी जिलों में 60 साल से ऊपर एवं 45 र्ष से 59 वर्ष आयु वर्ग में चिन्हित बीमारियों से ग्रस्त लोगों का टीकाकरण सभी जिला चिकित्सालयों एवं मेडिकल कॉलेज के साथ निजी अस्पतालों में किया गया।

प्रदेश में टीकाकरण के कुल 346 सत्र आयोजित किए गए और इस दौरान कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन दोनों प्रकार के टीके लगाए गए।

रात आठ बजे तक प्राप्त सूचना के अनुसार कुल 22,984 लोगों को आज टीका लगाया गया। सरकारी बयान के मुताबिक प्रदेश में 14,85,447 लोगों को टीके का पहला डोज और 5,29,142 लोगों को दूसराडोज लगाया गया है। अभी तक कुल 20,14,589 डोज लगाए गए हैं।

यह भी दावा किया गया है कि टीके की खुराक लेने वाले सभी लाभार्थी सुरक्षित एवं स्वस्थ हैं और आज जिन लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया उनकी द्वितीय खुराक तीन अप्रैल को उसी टीकाकरण स्थल पर दी जाएगी।

आधिकारिक बयान में योगी ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि निजी चिकित्सालय प्रत्येक खुराक के लिए 250 रुपये से अधिक का शुल्क ना लें और टीकाकरण की गति को तेज करने के लिए सांसदों, विधायकों सहित अन्य जनप्रतिनिधियों का भी सहयोग प्राप्त किया जाए।

प्रदेश के चिन्हित स्वास्थ्य केन्द्रों पर आठ मार्च, सोमवार को पुनः 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को निशुल्क टीका लगाया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

भारतबिहार में नई सरकार के शपथ ग्रहण की तैयारियां जोरों पर, भाजपा विधायक दल की बैठक में नए नेता के नाम पर अंतिम लग सकती है मुहर

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: पंचतत्व में विलीन विलीन हुईं आशा भोसले, दिग्गज गायकों ने गीतों के माध्यम से दी अंतिम संगीतमय श्रद्धांजलि

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

भारत अधिक खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो