लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: तीसरे चरण के टीकाकरण अभियान पर केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने राज्यों को पत्र लिखा

By भाषा | Updated: April 25, 2021 20:01 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 अप्रैल कोविन पोर्टल पर एक मई से कोविड-19 रोधी टीकों के प्रकार और उनकी कीमतें भी नागरिकों के लिए उपलब्ध रहेंगी ताकि निजी टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाने के लिए पंजीकरण के समय वे अपनी पसंद का चयन कर सकें।

उल्लेखनीय है कि 18 से 44 साल तक की उम्र के लोग 28 अप्रैल से कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करा सकेंगे।

इस आयु वर्ग के लोग के यदि निजी टीकाकरण केंद्रों पर टीका लगवाना चाहेंगे तो उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी। 45 वर्ष से कम उम्र के लोग राज्यों या केंद्रशासित प्रदेशों के सरकारी टीकाकरण केंद्रों में टीका लगवाने के लिए भी पात्र होंगे।

सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ‘कोविशील्ड’ राज्यों को 400 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों को 600 रुपये प्रति खुराक उपलब्ध होगा जबकि भारत बायोटेक का ‘कोवैक्सीन’ राज्यों को 600 रुपये प्रति खुराक और निजी अस्पतालों को 1200 प्रति खुराक मिलेगा।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को लिखे पत्र में कहा कि प्रत्येक निजी टीकाकरण केंद्र को एक मई से आरंभ हो रहे टीकाकरण अभियान के मद्देनजर कोविन पोर्टल पर टीकों के प्रकार, उनकी कीमतें और उपलब्ध टीकों की संख्या के बारे में जानकारी सार्वजनिक करनी होगी।

उन्होंने कहा कि इसे ध्यान में रखते हुए कोविन पोर्टल पर बदलाव किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा, ‘‘टीकों के प्रकार और उनके मूल्य कोविन पोर्टल पर उपलब्ध रहेंगे ताकि नागरिक पंजीकरण के समय अपनी सुविधानुसार चयन कर सकें।’’

पत्र में उन्होंने बताया कि निजी केंद्रों पर टीकाकरण के लिए पंजीकरण सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से कोविन पोर्टल या आरोग्य सेतु ऐप के जरिए होगा।

उल्लेखनीय है कि विश्व में सबसे बड़े टीकाकरण अभियान के तहत भारत में कोविड-19 टीके की दी जा चुकी खुराक की कुल संख्या रविवार को 14 करोड़ से अधिक हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

भारत अधिक खबरें

भारत'₹15,000 देते रहो और खुश रहो': सुप्रीम कोर्ट ने पत्नी से 16 साल से अलग रह रहे पति की तलाक़ की अर्ज़ी ठुकराई

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो