लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: चिकित्सकीय वीजा की अवधि बढ़ाने के अनुरोध वाली अर्जी पर केंद्र से मांगा जवाब

By भाषा | Updated: August 31, 2021 19:45 IST

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक इथियोपियाई परिवार की उस याचिका पर केंद्र और एफआरआरओ से जवाब मांगा है जिसमें उसने वीजा का विस्तार करने का अनुरोध किया है। उक्त परिवार मेडिकल वीजा पर भारत आया था लेकिन कोविड-19 के चलते उड़ान शुल्क अधिक होने के कारण वापस नहीं जा सका।परिवार जुलाई 2020 में भारत आया था, उनका मेडिकल वीजा मंगलवार को समाप्त हो रहा था जिसके लिए उन्होंने 45 दिनों के लिए विस्तार मांगा है।न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने याचिका पर केंद्र और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) को नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया था कि पांच लोगों का परिवार उनमें से दो के इलाज के लिए पिछले साल भारत आया था।याचिका में कहा गया है कि कोविड​​​​-19 मामलों में अचानक वृद्धि के कारण याचिकाकर्ताओं ने अनुमान से कहीं अधिक खर्च कर दिया और इसलिए उन्हें इथियोपिया में अपने गंतव्य अदीस अबाबा के लिए टिकट खरीदना मुश्किल हो रहा है क्योंकि वर्तमान में उड़ान की कीमत अधिक हैं। केंद्र सरकार के स्थायी वकील राजेश गोगना ने कहा कि यदि याचिकाकर्ता 45 दिनों की और अवधि के लिए भारत में रहने के लिए परमिट फिर से जारी करने के लिए ऑनलाइन आवेदन करेंगे, तो प्राधिकारी सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण रखते हुए इस पर शीघ्रता से विचार करेंगे क्योंकि पूरी दुनिया कोविड-19 के प्रभाव से जूझ रही है।परिवार का प्रतिनिधित्व कर रहे अधिवक्ता जीशान खान ने कहा कि वे वीजा फिर से जारी करने के लिए तुरंत आवेदन करेंगे। यह देखते हुए कि परिवार का वीजा मंगलवार को समाप्त हो रहा था, अदालत ने कहा कि उम्मीद है कि एफआरआरओ उक्त तिथि से पहले याचिकाकर्ता के आवेदन पर शीघ्र निर्णय लेगा।अदालत ने कहा कि अदालत के निर्देशों का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए आवेदन की एक प्रति प्राधिकारियों के वकील को भी दी जाए। अदालत ने मामले को 6 सितंबर को आगे की सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने तमिल मीडिया हॉउस 'नक्कीरन' को ईशा फाउंडेशन और सद्गुरु के खिलाफ मानहानिकारक सामग्री हटाने को कहा

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

क्राइम अलर्टविवाह का वादा कर शारीरिक संबंध बनाना और कुंडली मिलान न होने के कारण शादी से इनकार पर लागू होगी धारा 69

भारतघर के बगल में सार्वजनिक मूत्रालय और कूड़ेदान का होना संविधान के तहत स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण में गरिमापूर्ण जीवन जीने के अधिकार का उल्लंघन?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर