लाइव न्यूज़ :

नगालैंड में कोविड-19 को कोई नया मामला नहीं

By भाषा | Updated: March 27, 2021 22:40 IST

Open in App

कोहिमा, 27 मार्च नगालैंड में शनिवार को कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया। स्वास्थ्य मंत्री पांगन्यू फोम ने यह जानकारी दी।

राज्य में कोरोना वायरस से अब तक संक्रमित होने वालों की कुल संख्या 12,229 है।

स्वास्थ्य मंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘राज्य में आज कोविड-19 का कोई नया मामला नहीं आया, न ही कोई संक्रमण मुक्त हुआ।’’

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक डॉ.डेनिस हैंगसिंग ने बताया कि इस समय राज्य में पांच उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 11,979 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में कोविड-19 से ठीक होने की दर 97.5 प्रतिशत है जबकि अबतक 91 लोगों की मौत हुई है।

हैंगसिंग ने बताया कि 154 मरीजों ने दूसरे राज्यों में पलायन किया है।

इस बीच राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ.रितु थुर ने बताया कि अब तक नगालैंड में 59,409 लोगों का टीकाकरण किया गया हैं।

उन्होंने बताया कि इनमें 36,232 अग्रिम मोर्चे पर कार्य करने वाले कर्मी, 11,974 स्वास्थ्य कर्मी, 8,903 वरिष्ठ नागरिक और 2,300 लोग गंभीर बीमारी से ग्रस्त 45 साल से अधिक उम्र के लोग हैं।

डॉ.थुर ने बताया कि अबतक 8,076 स्वास्थ्य कर्मियों को और 13,784 अग्रिम मोर्चे पर कार्यरत कर्मियों को टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर