लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 : इंदौर में 180 से ज्यादा बच्चों ने खोया कमाऊ अभिभावक

By भाषा | Updated: June 11, 2021 20:49 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 11 जून कोविड-19 के प्रकोप के चलते इंदौर के 180 से ज्यादा बच्चों के सिर से कमाऊ अभिभावक का साया उठ गया और अब इन नौनिहालों की पढ़ाई के सामने बड़ा संकट खड़ा हो गया है।

कक्षा छह में पढ़ने वाला कुशलचंद्र पटेल (11) भी इनमें शामिल हैं जो अपनी माता कल्याणी पटेल के साथ शुक्रवार को इंदौर लोकसभा क्षेत्र के सांसद शंकर लालवानी से मदद के लिए मिलने आया था। महामारी के कारण अपने पति को खोने वाली महिला की गोद में उनका दुधमुंहा बेटा भी था।

कल्याणी ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "मेरे पति की छह मई को कोविड-19 से मौत हो गई थी। वह एक निजी कम्पनी में काम करते थे। मैं अपने बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के लिए मदद चाहती हूं।"

कुशलचंद्र जैसे बच्चों की सहायता के लिए अभियान शुरू करने वाले लोकसभा सांसद लालवानी ने बताया, "अब तक हमसे उन 182 बच्चों के परिजनों ने मदद के लिए संपर्क किया है जिनके माता या पिता को कोरोना वायरस के क्रूर हाथों ने उनसे छीन लिया। इन दिवंगत लोगों की कमाई से ही बच्चों का लालन-पालन हो रहा था।"

उन्होंने बताया, "ये बच्चे उसी स्कूल में आगे की पढ़ाई करना चाह रहे हैं जिसमें वे अपने कमाऊ अभिभावक के निधन से पहले पढ़ रहे थे। स्कूलों के प्रबंधन से इन बच्चों की फीस माफ करने को लेकर बात की जा रही है। वरना हम सामाजिक संगठनों की मदद से इनकी फीस भरेंगे।"

सांसद ने बताया कि इन बच्चों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया, "इन बच्चों की मदद के अभियान से गैर सरकारी संगठनों को भी जोड़ा गया है। इसके साथ ही, उनकी माताओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने की योजना बनाई गई है।"

गौरतलब है कि इंदौर, राज्य में कोविड-19 से सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 35 लाख की आबादी वाले जिले में 24 मार्च 2020 से लेकर अब तक कोविड-19 के कुल 1.52 लाख मरीज मिले हैं। इनमें से 1,366 लोगों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटDC VS MI: रोहित शर्मा ने कूपर कोनोली को पीछे छोड़ा, दिल्ली के खिलाफ छोटी मगर दमदार पारी के बाद ऑरेंज कैप की सूची में शीर्ष पर

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर