लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोविड-19 से और छह लोगों की मौत, संक्रमित मामले बढकर 2,31,044 हुए

By भाषा | Updated: November 23, 2020 19:54 IST

Open in App

पटना, 23 नवंबर बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान छह लोगों की मौत होने के साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या सोमवार को 1,227 पहुंच गई। वहीं इस वायरस से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 2,31,044 हो गयी है ।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना एवं मधुबनी में दो—दो तथा मुजफ्फरपुर एवं नालंदा जिले में एक—एक मरीज की मौत हुई है।

राज्य में रविवार अपराह्न 4 बजे से सोमवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 412 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की संख्या अबतक 2,31,044 पहुंच गयी है। पिछले 24 घंटे के भीतर 1,06,055 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 480 मरीज ठीक हुए।

बिहार में अबतक 1,37,43,532 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,24,701 मरीज ठीक हुए हैं।

राज्य में वर्तमान में कोविड 19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 5115 है और वहीं कोविड-19 मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 97.25 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

क्रिकेट209 रन नहीं बचा सके गेंदबाज, सुनील गावस्कर ने कहा-सीएसके और धोनी को सोचना पड़ेगा, बॉलिंग में क्यों हो रहे फेल?, हर मैच में बनाना होगा 230 रन?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी